Latest Jobs

Raipur Zila Panchayat Recruitment 2025 | जिला पंचायत रायपुर क्षेत्रीय समन्वयक भर्ती

जिला पंचायत रायपुर ने बिहान मिशन के तहत क्षेत्रीय समन्वयक के पद के लिए भर्ती निकाली। जानें योग्यता, सैलरी ₹26,490, आवेदन प्रक्रिया और अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2025। जल्दी आवेदन करें।

जिला पंचायत रायपुर ने छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान” के तहत क्षेत्रीय समन्वयक (Regional Coordinator) के पद के लिए भर्ती निकाली है। ग्रेजुएट पास उम्मीदवार जल्दी आवेदन करे, क्योंकि अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2025 है। ये भर्ती पूरी तरह ऑफलाइन है, कोई ऑनलाइन फॉर्म नईं भरना।

Raipur Zila Panchayat Recruitment 2025

Raipur Zila Panchayat Recruitment 2025 – विवरण

विवरण जानकारी
भर्ती संस्था कार्यालय जिला पंचायत, रायपुर (छत्तीसगढ़)
मिशन छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान”
पद का नाम क्षेत्रीय समन्वयक (Regional Coordinator)
कुल पदों की संख्या 01
मासिक वेतन ₹ 26,490/- (एकमुश्त)
आवेदन का तरीका रजिस्टर्ड डाक / स्पीड पोस्ट
आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2025
आधिकारिक वेबसाइट raipur.gov.in

पदों का विवरण (Vacancy Details)

पद का नाम वर्ग पदों की संख्या
क्षेत्रीय समन्वयक अनारक्षित 01

महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)

कार्यक्रम तिथि
आवेदन शुरू होने की तिथि 01 अक्टूबर 2025
आवेदन भेजने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2025

शैक्षणिक योग्यता और अनुभव (Educational Qualification & Experience)

योग्यता विवरण
शैक्षणिक योग्यता 1. किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduate) डिग्री।
2. कंप्यूटर में कम से कम 1 वर्षीय डिप्लोमा/सर्टिफिकेट जरूरी।
अनुभव स्नातक के बाद ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं जैसे गरीबी उन्मूलन या आजीविका विकास परियोजनाओं में कम से कम 01 साल का कार्य अनुभव। अनुभव सरकारी, अर्ध-सरकारी या गैर-सरकारी संस्था का हो सकता है।

आयु सीमा (Age Limit – 01.01.2025 तक)

  • न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 40 वर्ष

छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट

Advertisement

आवेदन कैसे करें? (How to Apply)

  • आवेदन पूरी तरह ऑफलाइन है।
  • विज्ञापन में दिया गया आवेदन पत्र साफ़-साफ़ भरें और फोटो चिपकाएँ।
  • सभी जरूरी दस्तावेज़ (10वीं, 12वीं, स्नातक की मार्कशीट, अनुभव प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र) की Self-attested फोटोकॉपी तैयार करें।
  • सभी कागजात को लिफाफे में डालें, लिफाफे पर पद का नाम “क्षेत्रीय समन्वयक” और अपना वर्ग लिखें।
  • लिफाफा 15 अक्टूबर 2025 से पहले रजिस्टर्ड डाक / स्पीड पोस्ट से भेजें:
    मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत रायपुर, छत्तीसगढ़

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा।

मेरिट लिस्ट 100 अंकों पर आधारित होगी:

क्र.सं. श्रेणी अंक
1 स्नातक के अंक 35
2 12वीं के अंक 20
3 10वीं के अंक 20
4 अनुभव के अंक 15
5 लिखित/कौशल परीक्षा 10

महत्वपूर्ण लिंक – Important Links

 

विषय लिंक / जानकारी
Download Notification PDF यहां डाउनलोड करें
Official Website raipur.gov.in

और पढ़े :- Govt Polytechnic Bilaspur Lecturer Recruitment 2025

इस भर्ती के लिए आवेदन कैसे करना होगा?

आवेदन पूरी तरह ऑफलाइन है। उम्मीदवार रजिस्टर्ड डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से आवेदन भेज सकते हैं।

आवेदन की अंतिम तिथि कब है?

आवेदन 15 अक्टूबर 2025 तक स्वीकार किए जाएंगे।

आवेदन के लिए कौन-कौन से दस्तावेज़ चाहिए?

10वीं, 12वीं, स्नातक की मार्कशीट, अनुभव प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और अपडेटेड रिज्यूमे। सभी दस्तावेज़ self-attested होने चाहिए।

चयन प्रक्रिया कैसी होगी?

चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा। मेरिट लिस्ट 100 अंकों पर आधारित होगी: स्नातक अंक (35), 12वीं अंक (20), 10वीं अंक (20), अनुभव (15), लिखित/कौशल परीक्षा (10)।

पदों की कुल संख्या कितनी है?

इस भर्ती में कुल 1 पद है – क्षेत्रीय समन्वयक।

योग्यता क्या होनी चाहिए?

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री और कंप्यूटर में कम से कम 1 वर्षीय डिप्लोमा/सर्टिफिकेट।

आयु सीमा क्या है?

न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष। छत्तीसगढ़ निवासियों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।

वेतन कितना मिलेगा?

चयनित उम्मीदवार को ₹26,490/- (एकमुश्त) मासिक वेतन मिलेगा।

आवेदन शुल्क कितना है?

इस भर्ती के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button