Latest Jobs

SAGES Bijapur Recruitment 2025 – स्वामी आत्मानंद स्कूल बीजापुर में 17 पदों पर बिना परीक्षा सीधी भर्ती

SAGES Bijapur Recruitment 2025 के तहत बीजापुर जिले में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में 17 शिक्षक और व्याख्याता पदों पर भर्ती निकली है। कोई परीक्षा नहीं, सिर्फ मेरिट से चयन। आवेदन की अंतिम तिथि 06 नवंबर 2025

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल (SAGES) बीजापुर में 17 शिक्षक व अन्य पदों के लिये भर्तियाँ निकली है। सबसे बड़ी बात — कोई लिखित परिक्षा या इंटरव्यू नहीं, सिर्फ आपके मार्क्स के आधार पे मेरिट लिस्ट बनेगा और उसी से सेलेक्शन होगा। बहुत सीधी प्रोसेस है, पर डॉक्यूमेंट्स पूरा होना जरूरी है।

SAGES Bijapur Recruitment 2025

Table of Contents

भर्ती का सारांश — SAGES Bijapur Bharti 2025

विषय जानकारी
विभाग कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, बीजापुर
स्कूल स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय
पद व्याख्याता, शिक्षक, सहायक शिक्षक, कम्प्यूटर टीचर, व्यायाम शिक्षक
कुल रिक्ति 17
आवेदन तरीका ऑफलाइन (स्पीड पोस्ट / रजिस्टर्ड डाक)
चयन तरीका शैक्षणिक अंको के आधार पे मेरिट सूची
अंतिम तिथि 06 नवंबर 2025 (शाम 5:30 तक)
ऑफिशियल वेबसाइट bijapur.gov.in

कहाँ कितने पद है?

स्कूल का नाम पदों की संख्या
स्वामी आत्मानंद स्कूल, कुटरू 1
स्वामी आत्मानंद स्कूल, आवापल्ली 3
स्वामी आत्मानंद स्कूल, बीजापुर 2
स्वामी आत्मानंद स्कूल, भैरमगढ़ 1
स्वामी आत्मानंद स्कूल, भोपालपटनम 3
स्वामी आत्मानंद स्कूल, गुदमा 1
स्वामी आत्मानंद स्कूल, गंगालूर 1
स्वामी आत्मानंद स्कूल, नैमेड़ 5
कुल 17

योग्यता — कौन कर सकता आवेदन?

हर पद के लिये अलग-अलग शर्तें रखी है। पर एक खास बात — अगर आप अंग्रेजी मीडियम पोस्ट के लिये अप्लाई कर रहे हो तो आपकी पढ़ाई (कक्षा 6 से स्नातक) अंग्रेजी माध्यम में होनी चाहिए। नीचे आसान भाषा में डाल रहा हूँ:

Advertisement
  • व्याख्याता: विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन (द्वितीय श्रेणी) + B.Ed अनिवार्य
  • शिक्षक: ग्रेजुएशन (कम से कम 45%) + D.El.Ed./B.Ed./B.L.Ed + TET पास (पूर्व माध्यमिक)
  • सहायक शिक्षक: 12वीं (45%) + D.El.Ed./B.Ed/D.L.Ed + TET (प्राथमिक स्तर)
  • कम्प्यूटर शिक्षक: कंप्यूटर साइंस/IT/CA में स्नातक (द्वितीय श्रेणी)
  • व्यायाम शिक्षक: D.P.Ed. या B.P.Ed. के साथ स्नातक

ध्यान रखो — सब डॉक्यूमेंट्स सही-सही और self-attest किये हुए होने चाहिए वरना रिजेक्शन हो सकता है।

आयु सीमा और वेतन

आयु: न्यूनतम 21 साल और अधिकतम 35 साल (01 जनवरी 2025 के अनुसार)। आरक्षित वर्ग को नियम अनुसार छूट मिलेगी।

पद अनुमानित मासिक वेतन
व्याख्याता ₹38,100/-
शिक्षक ₹35,400/-
सहायक शिक्षक ₹25,300/-

ये वेतन कॉन्ट्रैक्चुअल बेस पर दिया जाएगा, पर पे अच्छा माना गया है।

आवेदन कैसे करें — आसान स्टेप्स

ऑनलाइन नहीं है, ऑफलाइन ही है। नीचे स्टेप्स follow करो:

  1. ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ लो और फॉर्म डाउनलोड कर लो।
  2. फॉर्म ठीक से भरो और पासपोर्ट साइज फोटो चिपकाओ।
  3. सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स (10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन, जाति/निवास, अनुभव) की फोटोकॉपी बनाओ।
  4. सभी कॉपियों पे अपने signature से self-attest करो।
  5. सारे पेपर्स एक लिफाफे में रखो और लिफाफे पे लिखो — “आवेदित पद, विषय और स्कूल नाम”.
  6. लिफाफा भेजो इस पते पे:
    कार्यालय, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला बीजापुर, पिन – 494444, छत्तीसगढ़
  7. भेजना सिर्फ स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड डाक से करे — हाथ से देने पर स्वीकार नहीं होगा।
  8. आवेदक का फॉर्म 06 नवंबर 2025 शाम 5:30 बजे तक पहुँचा होना चाहिए।

किसी तरह की देर मत करो, डाक में कभी-कभी देरी होती है इसलिए जल्द भेज दो।

महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)

  • आवेदन आरम्भ: 28 अक्टूबर 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 06 नवंबर 2025 (शाम 5:30)

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

किसी भी तरह का एग्जाम या इंटरव्यू नहीं होगा — सिर्फ 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन/पोस्ट ग्रेजुएशन के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी। जो ऊपर रहेगा उसे चयन मिलेगा। प्रोसेस क्लियर और ट्रांसपेरेंट है।

जरूरी लिंक

Also read :- Bijapur Block Coordinator Vacancy 2025

SAGES Bijapur Recruitment 2025 में कितने पद निकले हैं?

कुल 17 पद निकले हैं, जिनमें व्याख्याता, शिक्षक, सहायक शिक्षक, कंप्यूटर टीचर और व्यायाम शिक्षक शामिल है।

इस भर्ती में आवेदन करने की आखिरी तारीख क्या है?

आवेदन की अंतिम तिथि 06 नवंबर 2025 शाम 5:30 बजे तक है। उसके बाद भेजे गए आवेदन स्वीकार नही किया जाएगा।

इस भर्ती में परीक्षा या इंटरव्यू होगा क्या?

नही भाई, कोई परीक्षा या इंटरव्यू नही होगा। चयन सिर्फ शैक्षणिक अंको के आधार पर मेरिट लिस्ट से होगा।

आवेदन करने का तरीका क्या है?

आवेदन ऑफलाइन करना होगा। फॉर्म भरकर और सभी डॉक्यूमेंट्स के साथ स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड डाक से भेजना है — कार्यालय, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला बीजापुर, पिन-494444, छत्तीसगढ़ पर।

कौन आवेदन कर सकता है इस भर्ती में?

वो उम्मीदवार जो अंग्रेजी माध्यम से पढ़े है (कक्षा 6 से ग्रेजुएशन तक) और जिनके पास B.Ed/D.El.Ed/TET पास सर्टिफिकेट है, वो पात्र है।

SAGES Bijapur Teacher Vacancy में सैलरी कितनी मिलेगी?

वेतन पद के हिसाब से अलग है — व्याख्याता: ₹38,100/- शिक्षक: ₹35,400/- सहायक शिक्षक: ₹25,300/- प्रति माह

आवेदन शुल्क कितना है?

इस भर्ती के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है, यह पूरी तरह निःशुल्क भर्ती है।

आवेदन फॉर्म कहां से डाउनलोड करें?

आप फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट bijapur.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं या नोटिफिकेशन PDF से।

क्या यह नौकरी स्थायी है या कॉन्ट्रैक्ट बेस पर?

यह भर्ती संविदा (Contractual) आधार पर होगी। परंतु प्रदर्शन अच्छा रहा तो आगे एक्सटेंशन की संभावना रहती है।

चयन परिणाम कब जारी होगा?

मेरिट लिस्ट आवेदन समाप्ति के कुछ हफ्तों बाद जिला शिक्षा कार्यालय की वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी।

क्या बिना TET पास वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते है?

नही, प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक शिक्षक पदों के लिये TET पास होना अनिवार्य है।

क्या अन्य राज्य के उम्मीदवार आवेदन कर सकते है?

नही, केवल छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी उम्मीदवार ही आवेदन के पात्र है।

अगर आवेदन फॉर्म में कोई गलती हो जाए तो क्या सुधार संभव है?

नही, फॉर्म सबमिट करने के बाद कोई सुधार का मौका नही रहेगा, इसलिए भरते वक्त ध्यान से भरे।

क्या मुझे खुद से ऑफिस जाकर फॉर्म जमा करना चाहिए?

नही, हाथ से दिये गये फॉर्म स्वीकार नहीं किये जाएंगे, सिर्फ स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड डाक मान्य है।

SAGES Bijapur Recruitment 2025 का नोटिफिकेशन कहाँ देख सकते है?

आधिकारिक नोटिफिकेशन और फॉर्म डाउनलोड लिंक — https://bijapur.gov.in

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button