Latest Jobs

Kanker DCPU Recruitment 2025: कांकेर जिला बाल संरक्षण इकाई भर्ती, ऑफलाइन आवेदन

Kanker DCPU Recruitment 2025 में कांकेर जिला बाल संरक्षण इकाई के 04 पदों पर भर्ती निकली है। संरक्षण अधिकारी, लेखापाल, आउटरीच वर्कर पद के लिए ऑफलाइन आवेदन करें, अंतिम तिथि 30 दिसंबर 2025

Kanker DCPU Recruitment 2025 को लेकर काफी लोगो का इंतजार अब खत्म हो गया है। जिला कलेक्टर कार्यालय, महिला एवं बाल विकास विभाग कांकेर ने मिशन वात्सल्य योजना के अंतर्गत जिला बाल संरक्षण इकाई (DCPU) में संविदा पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार समाज सेवा के क्षेत्र में काम करना चाहते है उनके लिए ये भर्ती बहुत ही अच्छा मौका है।

इस भर्ती के माध्यम से संरक्षण अधिकारी, लेखापाल और आउटरीच वर्कर जैसे कुल 04 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑफलाइन है और अंतिम तारीख 30 दिसंबर 2025 रखी गई है।

Kanker DCPU Recruitment 2025

Advertisement

Kanker DCPU Bharti 2025: संक्षिप्त विवरण

विवरण जानकारी
विभाग का नाम महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला उत्तर बस्तर कांकेर
योजना मिशन वात्सल्य (जिला बाल संरक्षण इकाई)
पदों के नाम संरक्षण अधिकारी, लेखापाल, आउटरीच वर्कर
कुल पद 04
आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन
नौकरी स्थान कांकेर, छत्तीसगढ़
अंतिम तिथि 30 दिसंबर 2025
आधिकारिक वेबसाइट kanker.gov.in

महत्वपूर्ण तिथियां

  • विज्ञापन जारी होने की तिथि: 09 दिसंबर 2025
  • आवेदन पहुंचने की अंतिम तिथि: 30 दिसंबर 2025
  • आयु गणना की तिथि: 01 जनवरी 2025

पदों का विवरण और वेतन

पद का नाम पद संख्या मासिक वेतन
संरक्षण अधिकारी (संस्थागत देखरेख) 01 ₹27,804/-
लेखापाल 01 ₹18,536/-
आउटरीच वर्कर 02 ₹10,592/-

शैक्षणिक योग्यता

संरक्षण अधिकारी: समाज कार्य / समाजशास्त्र / बाल विकास में स्नातक या मास्टर डिग्री + 2 वर्ष का अनुभव और कंप्यूटर ज्ञान।

लेखापाल: वाणिज्य या गणित में स्नातक + टैली कोर्स प्रमाण पत्र और कंप्यूटर पर काम करने की क्षमता।

आउटरीच वर्कर: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं उत्तीर्ण और अच्छा संचार कौशल।

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 35 वर्ष
  • आरक्षित वर्ग एवं महिलाओं को अधिकतम 45 वर्ष तक छूट

चयन प्रक्रिया

  • शैक्षणिक योग्यता के आधार पर मेरिट: 60%
  • अनुभव के लिए बोनस अंक: 10
  • इंटरव्यू: 20 अंक
  • स्किल टेस्ट: 10 अंक

आवेदन कैसे करें

सबसे पहले विभाग की वेबसाइट से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें। फॉर्म को ध्यान से भरें और पासपोर्ट साइज फोटो चिपकाएं। सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और अनुभव प्रमाण पत्र की सेल्फ अटेस्टेड कॉपी साथ में लगाएं।

पूरे दस्तावेज एक लिफाफे में डालकर नीचे दिए गए पते पर स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से भेज दें।

पता:
जिला कार्यक्रम अधिकारी,
महिला एवं बाल विकास विभाग,
जिला उत्तर बस्तर कांकेर (छ.ग.)

जरूरी लिंक

लिंक का नाम लिंक
विस्तृत विज्ञापन PDF यहाँ क्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइट kanker.gov.in
SSC GD Syllabus 2026 in Hindi Click Here

नोट: आवेदन 30 दिसंबर 2025 तक विभाग में पहुंच जाना चाहिए, देरी होने पर फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Kanker DCPU Recruitment 2025 में कुल कितने पद है?

इस भर्ती में कुल 04 पद रखे गए है, जिसमें संरक्षण अधिकारी, लेखापाल और आउटरीच वर्कर शामिल है।

Kanker DCPU भर्ती के लिए आवेदन कैसे करना होगा?

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑफलाइन है। फॉर्म भरकर स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड डाक से भेजना होगा।

आवेदन करने की अंतिम तारीख क्या है?

आवेदन विभाग में पहुंचने की अंतिम तारीख 30 दिसंबर 2025 है।

इस भर्ती में नौकरी का स्थान कहाँ रहेगा?

चयनित उम्मीदवारों को कांकेर जिला, छत्तीसगढ़ में कार्य करना होगा।

Kanker DCPU Recruitment 2025 के लिए न्यूनतम योग्यता क्या है?

पद के अनुसार 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन तक की योग्यता मांगी गई है।

चयन प्रक्रिया कैसे होगी?

चयन मेरिट, अनुभव के अंक, इंटरव्यू और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

क्या महिला उम्मीदवारों को आयु में छूट मिलेगी?

हाँ, छत्तीसगढ़ की महिलाओं और आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु में शासन नियम अनुसार छूट मिलेगी।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button