Latest Jobs

MCB Collector Office Recruitment 2025: जिला परियोजना समन्वयक भर्ती, सैलरी ₹30,000

MCB Collector Office Recruitment 2025 के तहत जिला परियोजना समन्वयक के पद पर भर्ती निकली है। योग्यता, आयु सीमा, सैलरी ₹30,000, आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 26 दिसंबर 2025 की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

MCB Collector Office Recruitment 2025 को लेकर जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर से नया नोटिफिकेशन जारी किया गया है। कार्यालय कलेक्टर (आदिवासी विकास) द्वारा वन अधिकार प्रकोष्ठ के सुचारू संचालन के लिए जिला परियोजना समन्वयक के पद पर भर्ती की जा रही है।

अगर आप छत्तीसगढ़ राज्य के मूल निवासी हैं और वन अधिकार अधिनियम से जुड़ा काम पहले कर चुके हैं, तो यह भर्ती आपके लिए अच्छा मौका बन सकती है। खास बात ये है कि सैलरी ₹30,000 प्रतिमाह दी जाएगी और चयन प्रक्रिया ज्यादा कॉम्प्लिकेटेड भी नहीं रखी गई है।

इस पोस्ट में आपको MCB Collector Office Vacancy 2025 से जुड़ी हर जरूरी जानकारी आसान भाषा में दी जा रही है, ताकि पढ़ते समय कोई कन्फ्यूजन ना हो।

Advertisement

MCB Collector Office Recruitment 2025

MCB Collector Office Vacancy 2025 – भर्ती का पूरा विवरण

विवरण जानकारी
विभाग का नाम कार्यालय कलेक्टर (आदिवासी विकास), जिला MCB (छ.ग.)
पद का नाम जिला परियोजना समन्वयक (वन अधिकार अधिनियम)
कुल पद 01 पद (संविदा / अस्थायी)
नौकरी का स्थान मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर
मासिक वेतन ₹30,000/-
आवेदन का माध्यम ऑफलाइन
आवेदन भेजने का तरीका स्पीड पोस्ट / रजिस्टर्ड डाक
अंतिम तिथि 26 दिसंबर 2025 (शाम 05:30 बजे तक)
आधिकारिक वेबसाइट manendragarh-chirmiri-bharatpur.gov.in

Important Dates – महत्वपूर्ण तिथियां

घटना तिथि
नोटिफिकेशन जारी 13 दिसंबर 2025
आवेदन शुरू 13 दिसंबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि 26 दिसंबर 2025
पात्र / अपात्र सूची 30 दिसंबर 2025
दावा-आपत्ति अंतिम तिथि 03 जनवरी 2026
इंटरव्यू तिथि 07 जनवरी 2026 से 10 जनवरी 2026
अंतिम मेरिट सूची 16 जनवरी 2026

Educational Qualification & Eligibility – योग्यता

शैक्षणिक योग्यता

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Graduation की डिग्री होनी चाहिए और वो भी कम से कम Second Division (द्वितीय श्रेणी) के साथ।

कंप्यूटर ज्ञान

उम्मीदवार को कंप्यूटर का बेसिक नॉलेज होना जरूरी है, जैसे MS Word, Excel, फाइल हैंडलिंग वगैरह।

अनुभव

वन अधिकार अधिनियम 2006 के क्रियान्वयन में कम से कम 03 वर्ष का मैदानी अनुभव होना अनिवार्य है। बिना अनुभव वालों के लिए यह भर्ती नहीं है।

Age Limit – आयु सीमा

01 जनवरी 2025 की स्थिति में उम्मीदवार की अधिकतम आयु 40 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

Residency – निवास शर्त

आवेदक का छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है। निवास प्रमाण पत्र आवेदन फॉर्म के साथ लगाना जरूरी है।

Selection Process – चयन प्रक्रिया

चयन आधार अंक
स्नातक के अंक 50 अंक
साक्षात्कार (Interview) 35 अंक
कंप्यूटर कौशल परीक्षा 15 अंक
कुल 100 अंक

How to Apply – आवेदन कैसे करें

इस भर्ती में आवेदन पूरी तरह ऑफलाइन किया जाएगा।

सबसे पहले आवेदन फॉर्म का प्रिंट निकालें और उसे सही-सही भरें। अपनी मार्कशीट, अनुभव प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र की फोटो कॉपी लगाएं। सभी दस्तावेजों पर खुद के साइन (Self Attest) करें।

सभी कागजात एक लिफाफे में डालकर केवल स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड डाक से नीचे दिए गए पते पर भेजें। लिफाफे के ऊपर पद का नाम साफ-साफ लिखना जरूरी है।

Advertisement


कार्यालय सहायक आयुक्त,
आदिवासी विकास,
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर,
कक्ष क्रमांक – 25

ध्यान रखें, आवेदन 26 दिसंबर 2025 शाम 05:30 बजे तक पहुंच जाना चाहिए।

Important Links – महत्वपूर्ण लिंक

विवरण लिंक
आधिकारिक वेबसाइट यहाँ क्लिक करें
भर्ती नोटिफिकेशन PDF Download PDF
आवेदन फॉर्म Download Form

और पढ़े:- CG WCD Sakhi Recruitment 2025

MCB Collector Office Recruitment 2025 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

छत्तीसगढ़ राज्य के मूल निवासी उम्मीदवार जिनके पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Graduation डिग्री है और वन अधिकार अधिनियम 2006 में कम से कम 03 वर्ष का अनुभव है, वे आवेदन कर सकते हैं।

MCB Collector Office Vacancy 2025 में कुल कितने पद हैं?

इस भर्ती के तहत कुल 01 पद जिला परियोजना समन्वयक के लिए भरा जाएगा।

जिला परियोजना समन्वयक पद की सैलरी कितनी है?

चयनित उम्मीदवार को ₹30,000 प्रति माह वेतन दिया जाएगा।

MCB Collector Office Recruitment 2025 में आवेदन का तरीका क्या है?

इस भर्ती में आवेदन ऑफलाइन माध्यम से किया जाएगा। आवेदन फॉर्म स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड डाक द्वारा भेजना होगा।

आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?

आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 26 दिसंबर 2025, शाम 05:30 बजे तक है।

इस भर्ती में चयन प्रक्रिया कैसी होगी?

चयन प्रक्रिया मेरिट आधारित होगी जिसमें स्नातक के अंक, इंटरव्यू और कंप्यूटर कौशल परीक्षा शामिल है।

MCB Recruitment 2025 के लिए आयु सीमा क्या है?

01 जनवरी 2025 की स्थिति में उम्मीदवार की अधिकतम आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

क्या बिना अनुभव के आवेदन किया जा सकता है?

नहीं, इस भर्ती में वन अधिकार अधिनियम 2006 से जुड़ा न्यूनतम 03 वर्ष का अनुभव अनिवार्य है।

आवेदन फॉर्म कहाँ भेजना है?

आवेदन फॉर्म कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कक्ष क्रमांक-25 के पते पर भेजना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button