Latest Jobs

आरआरबी ग्रुप-डी भर्ती 2026 – 22195 पद, ऑनलाइन आवेदन, तिथियां और पूरी जानकारी

RRB Group D भर्ती 2026 की पूरी जानकारी पढ़ें – 22195 पद, ऑनलाइन आवेदन की तारीखें, आयु सीमा, शुल्क, योग्यता, चयन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज हिंदी में।

अगर आप रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे है तो आरआरबी ग्रुप-डी भर्ती 2026 आपके लिये बहुत बड़ा मौका बन सकता है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप-डी लेवल-1 पदों के लिये आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत पूरे भारत के अलग–अलग रेलवे जोन में कुल 22,195 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 02 मार्च 2026 रखी गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आखिरी दिन का इंतजार न करें, क्योंकि अक्सर अंतिम समय में वेबसाइट स्लो होना या भुगतान से जुड़ी दिक्कतें आ जाती है।

इस लेख में आपको आरआरबी ग्रुप-डी 2026 से जुड़ी हर जरूरी जानकारी दी गई है – जैसे महत्वपूर्ण तिथियां, आवेदन शुल्क, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, पदों का विवरण, जरूरी दस्तावेज, चयन प्रक्रिया और ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें, सब कुछ आसान हिंदी भाषा में समझाया गया है।

Advertisement

rrb 2026 recrutiment

Table of Contents

भर्ती का संक्षिप्त विवरण

विवरण जानकारी
भर्ती बोर्ड रेलवे भर्ती बोर्ड
पद का नाम ग्रुप-डी (लेवल-1)
विज्ञापन संख्या CEN 09/2025
कुल पद 22,195
आवेदन का तरीका ऑनलाइन
नौकरी स्थान पूरे भारत में रेलवे जोन

महत्वपूर्ण तिथियां

कार्यक्रम तिथि
नोटिफिकेशन जारी 30 जनवरी 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू 31 जनवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 02 मार्च 2026
शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 04 मार्च 2026
सुधार (कररेक्शन) तिथि 05 से 14 मार्च 2026
परीक्षा तिथि बाद में घोषित की जाएगी
एडमिट कार्ड परीक्षा से पहले
रिजल्ट जल्द अपडेट किया जाएगा

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम जानकारी हमेशा आधिकारिक वेबसाइट से जरूर जांचे।

आवेदन शुल्क की जानकारी

श्रेणी अनुसार शुल्क

  • सामान्य / ओबीसी: ₹500/-
  • एससी / एसटी / ईबीसी / महिला / ट्रांसजेंडर: ₹250/-

परीक्षा में शामिल होने पर रिफंड

  • सामान्य / ओबीसी: ₹400/-
  • एससी / एसटी / ईबीसी / महिला / ट्रांसजेंडर: ₹250/-

भुगतान के तरीके (ऑनलाइन)

  • डेबिट कार्ड
  • क्रेडिट कार्ड
  • इंटरनेट बैंकिंग
  • आईएमपीएस
  • मोबाइल वॉलेट / कैश कार्ड

आयु सीमा (01 जनवरी 2026 के अनुसार)

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 33 वर्ष

सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को आयु में छूट दी जाएगी।

कुल पद – 22,195

पद का नाम पदों की संख्या
प्वाइंट्समैन-बी 5053
असिस्टेंट (ट्रैक मशीन) 597
असिस्टेंट (ब्रिज) 600
ट्रैक मेंटेनर ग्रेड-4 11032
असिस्टेंट पी-वे 300
असिस्टेंट (सी एंड डब्ल्यू) 1000
असिस्टेंट टीआरडी 800
असिस्टेंट (एस एंड टी) 1509
असिस्टेंट लोको शेड (इलेक्ट्रिकल) 200
असिस्टेंट ऑपरेशन (इलेक्ट्रिकल) 604
असिस्टेंट टीएल और एसी 500

रेलवे बोर्ड के अनुसार अलग–अलग आरआरबी के हिसाब से पदों की संख्या अलग हो सकती है।

शैक्षणिक योग्यता

  • किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है
  • या एनसीवीटी द्वारा जारी नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट होना चाहिए।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर “ऑनलाइन आवेदन” लिंक पर क्लिक करें।
  2. नया रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन आईडी बनाएं।
  3. अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी सही–सही भरें।
  4. फोटो और सिग्नेचर निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
  5. आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करें।
  6. फाइनल सबमिट के बाद आवेदन पत्र का प्रिंट निकाल कर रख लें।

जरूरी सूचना: फॉर्म भरने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें, खासकर आयु सीमा, अंतिम तिथि और योग्यता से जुड़ी जानकारी।

जरूरी दस्तावेज

  • पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर
  • आधार कार्ड
  • 10वीं की मार्कशीट
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • भूतपूर्व सैनिक प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • बैंक खाता विवरण
  • मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी

नाम, जन्म तिथि और माता–पिता का नाम 10वीं की मार्कशीट के अनुसार ही भरें। गलत जानकारी देने पर चयन रद्द किया जा सकता है।

चयन प्रक्रिया

  1. कंप्यूटर आधारित परीक्षा
  2. शारीरिक दक्षता परीक्षा
  3. दस्तावेज सत्यापन
  4. चिकित्सा परीक्षण
ऑनलाइन आवेदन करें: यहां क्लिक करें
आधिकारिक अधिसूचना का पीडीएफ फॉर्म: यहां क्लिक करें
शुद्धिपत्र: यहाँ क्लिक करें
संक्षिप्त सूचना पीडीएफ: यहां क्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइट: यहां क्लिक करें

और पढ़े :- संगीत शिक्षक भर्ती 2025 रायगढ़ – समग्र शिक्षा

आरआरबी ग्रुप-डी भर्ती 2026 में कुल कितने पद है?

इस भर्ती के तहत कुल 22,195 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

आरआरबी ग्रुप-डी 2026 के लिए आवेदन कब से शुरू हुआ है?

ऑनलाइन आवेदन 31 जनवरी 2026 से शुरू हो चुके है।

आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?

आवेदन करने की अंतिम तारीख 02 मार्च 2026 रखी गई है।

आरआरबी ग्रुप-डी परीक्षा के लिए न्यूनतम योग्यता क्या है?

उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है या फिर NCVT द्वारा जारी नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट होना चाहिए।

आवेदन शुल्क कितना है?

सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए ₹500 शुल्क है, जबकि एससी/एसटी/ईबीसी/महिला/ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों के लिए ₹250 शुल्क रखा गया है।

क्या परीक्षा में शामिल होने पर शुल्क वापस मिलेगा?

हां, CBT परीक्षा में शामिल होने पर सामान्य/ओबीसी वर्ग को ₹400 और आरक्षित वर्गों को पूरा ₹250 वापस किया जाएगा।

आयु सीमा कितनी रखी गई है?

01 जनवरी 2026 के अनुसार न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी।

आरआरबी ग्रुप-डी भर्ती में चयन कैसे होगा?

चयन प्रक्रिया चार चरणों में होगी – कंप्यूटर आधारित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट।

आवेदन करते समय कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी है?

फोटो और हस्ताक्षर, आधार कार्ड, 10वीं की मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), बैंक खाता विवरण और मोबाइल नंबर/ईमेल आईडी जरूरी है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button