Latest Jobs

महिला एवं बाल विकास विभाग सरगुजा भर्ती 2026: जेंडर विशेषज्ञ, IT असिस्टेंट और डाटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती

महिला एवं बाल विकास विभाग सरगुजा भर्ती 2026 के तहत जेंडर विशेषज्ञ, आईटी असिस्टेंट और डाटा एंट्री ऑपरेटर के 03 पदों पर भर्ती निकली है। जानें योग्यता, आयु सीमा, वेतन, चयन प्रक्रिया और आवेदन की अंतिम तिथि 25 मार्च 2026

अगर आप महिला एवं बाल विकास विभाग सरगुजा भर्ती 2026 के बारे में जानकारी खोज रहे है तो आपके लिए यह एक अच्छा मौका है। जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला सरगुजा (अम्बिकापुर) के द्वारा मिशन शक्ति योजना के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण केन्द्र (Hub for Empowerment of Women – DHEW) के संचालन के लिए नई संविदा भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया है।

इस भर्ती के अंतर्गत जेंडर विशेषज्ञ, आईटी असिस्टेंट और डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। यह भर्ती पूरी तरह संविदा आधारित होगी और चयनित उम्मीदवारों को निर्धारित मासिक वेतन दिया जाएगा।

जो उम्मीदवार सामाजिक क्षेत्र, आईटी सेक्टर या डाटा एंट्री से जुड़े काम में अनुभव रखते है उनके लिए यह भर्ती काफी अच्छा अवसर बन सकता है। आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन रखी गई है, इसलिए उम्मीदवारों को आवेदन पत्र भरकर डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजना होगा।

Advertisement

छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग सरगुजा भर्ती 2026 एक महत्वपूर्ण अवसर है क्योंकि इसमें सीमित पद होने के कारण प्रतिस्पर्धा भी कम रहने की संभावना रहता है।

WCD Surajpur Recruitment 2026

Table of Contents

भर्ती का संक्षिप्त विवरण

विवरण जानकारी
विभाग महिला एवं बाल विकास विभाग
कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, सरगुजा (अम्बिकापुर)
योजना मिशन शक्ति योजना
भर्ती प्रकार संविदा भर्ती
नौकरी स्थान सरगुजा, छत्तीसगढ़
आवेदन माध्यम डाक / स्पीड पोस्ट / कोरियर

पद का नाम और वेतन

पद का नाम मासिक वेतन
जेंडर विशेषज्ञ (Gender Specialist) ₹25,780 प्रति माह
आईटी असिस्टेंट (IT Assistant) ₹20,900 प्रति माह
डाटा एंट्री ऑपरेटर (PMMVY) ₹14,200 प्रति माह

इन सभी पदों पर चयनित उम्मीदवारों को एकमुश्त संविदा वेतन दिया जाएगा और इसके अलावा किसी प्रकार का अन्य भत्ता देय नहीं रहेगा।

कुल पदों की संख्या

पद का नाम पद संख्या श्रेणी
जेंडर विशेषज्ञ 01 ST
आईटी असिस्टेंट 01 UR
डाटा एंट्री ऑपरेटर 01 UR
कुल पद 03

इस भर्ती के माध्यम से कुल 03 पदों पर नियुक्ति किया जाएगा।

शैक्षणिक योग्यता

जेंडर विशेषज्ञ

इस पद के लिए उम्मीदवार के पास सामाजिक कार्य या अन्य सामाजिक क्षेत्र में स्नातक डिग्री होना जरूरी है।

इसके साथ ही उम्मीदवार को जेंडर से संबंधित कार्यों में कम से कम 3 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर काम करने का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दिया जा सकता है।

आईटी असिस्टेंट

आईटी असिस्टेंट पद के लिए उम्मीदवार के पास कम्प्यूटर या आईटी क्षेत्र में स्नातक डिग्री होना जरूरी है।

इसके साथ ही उम्मीदवार को एमएस ऑफिस, कम्प्यूटर टाइपिंग और कम्प्यूटर संचालन का अच्छा ज्ञान होना चाहिए।

डाटा मैनेजमेंट और वेब आधारित रिपोर्टिंग का अनुभव भी होना चाहिए।

Advertisement

डाटा एंट्री ऑपरेटर

डाटा एंट्री ऑपरेटर पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी विषय में स्नातक डिग्री होना चाहिए।

इसके साथ ही उम्मीदवार को कम्प्यूटर और एमएस ऑफिस का अच्छा ज्ञान होना जरूरी है।

कम्प्यूटर टाइपिंग और डाटा मैनेजमेंट का अनुभव रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते है।

सभी शैक्षणिक योग्यता मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्था से होना आवश्यक है।

आयु सीमा

  • जेंडर विशेषज्ञ पद के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित किया गया है।
  • सभी छूटों के बाद अधिकतम आयु 50 वर्ष तक मान्य होगा।
  • आईटी असिस्टेंट और डाटा एंट्री ऑपरेटर पद के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित किया गया है।
  • सभी छूट लागू होने के बाद अधिकतम आयु 45 वर्ष तक मान्य होगा।
  • आयु की गणना 01 जनवरी 2026 के आधार पर किया जाएगा।

आवश्यक दस्तावेज

  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • पहचान पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • अनुभव प्रमाण पत्र
  • वेतन पर्ची / बैंक स्टेटमेंट (अनुभव प्रमाण हेतु)
  • पासपोर्ट साइज फोटो

सभी दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां आवेदन पत्र के साथ भेजना अनिवार्य है।

चयन प्रक्रिया

महिला एवं बाल विकास विभाग सरगुजा भर्ती 2026 में उम्मीदवारों का चयन मेरिट प्रणाली (Merit System) के आधार पर किया जाएगा।

शैक्षणिक योग्यता के प्रतिशत के आधार पर – 60 अंक

अतिरिक्त अनुभव के लिए – 18 अंक

छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों के लिए – 02 बोनस अंक

इस प्रकार कुल 80 अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार किया जाएगा।

इंटरव्यू और कौशल परीक्षा

जेंडर विशेषज्ञ पद के लिए उम्मीदवारों का 20 अंक का इंटरव्यू लिया जाएगा।

आईटी असिस्टेंट और डाटा एंट्री ऑपरेटर पद के लिए चयन प्रक्रिया में इंटरव्यू और कौशल परीक्षा दोनों शामिल है।

इंटरव्यू – 10 अंक

कौशल परीक्षा – 10 अंक

आवेदन प्रक्रिया

महिला एवं बाल विकास विभाग सरगुजा भर्ती 2026 के लिए आवेदन ऑफलाइन माध्यम से करना होगा। उम्मीदवारों को निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र भरकर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ नीचे दिए गए पते पर भेजना होगा।

आवेदन भेजने के लिए निम्न माध्यम मान्य है।

  • रजिस्टर्ड डाक
  • स्पीड पोस्ट
  • कोरियर

आवेदन भेजने का पता

कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी
महिला एवं बाल विकास विभाग
अम्बिकापुर, जिला सरगुजा (छत्तीसगढ़)
पिन – 497001

महत्वपूर्ण तिथियाँ

जानकारी तिथि
विज्ञापन जारी तिथि 10 मार्च 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 25 मार्च 2026 (शाम 5:30 बजे तक)

निर्धारित अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दिया जाता है कि समय से पहले आवेदन भेज दे।

महत्वपूर्ण लिंक

महत्वपूर्ण लिंक क्लिक करें
Official Notification PDF डाउनलोड करे 
आवेदन डाउनलोड करे क्लिक करे 

और पढ़े :- CG Laboratory Attendant Recruitment 2023: दावा–आपत्ति सूचना जारी

महिला एवं बाल विकास विभाग सरगुजा भर्ती 2026 किस विभाग द्वारा जारी की गई है?

यह भर्ती कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला सरगुजा (अम्बिकापुर) छत्तीसगढ़ द्वारा मिशन शक्ति योजना के अंतर्गत जारी किया गया है।

महिला एवं बाल विकास विभाग सरगुजा भर्ती 2026 में कितने पदों पर भर्ती होगी?

इस भर्ती के माध्यम से कुल 03 पदों पर नियुक्ति किया जाएगा, जिसमें जेंडर विशेषज्ञ, आईटी असिस्टेंट और डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद शामिल है।

इस भर्ती में कौन-कौन से पद शामिल हैं?

इस भर्ती में निम्नलिखित पदों पर भर्ती किया जाएगा: जेंडर विशेषज्ञ (Gender Specialist) आईटी असिस्टेंट (IT Assistant) डाटा एंट्री ऑपरेटर (Data Entry Operator)

महिला एवं बाल विकास विभाग सरगुजा भर्ती 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

इस भर्ती के लिए आवेदन ऑफलाइन माध्यम से करना होगा। उम्मीदवारों को आवेदन पत्र भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ डाक, स्पीड पोस्ट या कोरियर के माध्यम से निर्धारित पते पर भेजना होगा।

आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?

इस भर्ती के लिए आवेदन भेजने की अंतिम तिथि 25 मार्च 2026 शाम 5:30 बजे तक निर्धारित किया गया है।

इस भर्ती में चयन प्रक्रिया क्या होगी?

उम्मीदवारों का चयन मेरिट प्रणाली के आधार पर किया जाएगा। इसमें शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों को बोनस अंक के आधार पर मेरिट सूची तैयार किया जाएगा। इसके अलावा इंटरव्यू और कौशल परीक्षा भी लिया जाएगा।

महिला एवं बाल विकास विभाग सरगुजा भर्ती 2026 में आयु सीमा क्या है?

जेंडर विशेषज्ञ पद के लिए आयु सीमा 21 से 45 वर्ष निर्धारित है, जबकि आईटी असिस्टेंट और डाटा एंट्री ऑपरेटर पद के लिए 21 से 35 वर्ष आयु सीमा रखी गई है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दिया जाएगा।

इस भर्ती में वेतन कितना मिलेगा?

जेंडर विशेषज्ञ पद के लिए लगभग ₹25,780 प्रति माह, आईटी असिस्टेंट के लिए ₹20,900 प्रति माह और डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए ₹14,200 प्रति माह वेतन निर्धारित किया गया है।

क्या यह भर्ती स्थायी है या संविदा आधारित?

महिला एवं बाल विकास विभाग सरगुजा भर्ती 2026 संविदा (Contract Basis) पर किया जा रहा है।

इस भर्ती में आवेदन कहां भेजना होगा?

आवेदन निम्न पते पर भेजना होगा: कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग अम्बिकापुर, जिला सरगुजा (छत्तीसगढ़) पिन – 497001

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button