मुंगेली MIS सहायक भर्ती 2026: आवेदन प्रक्रिया, योग्यता, सैलरी और अंतिम तिथि
मुंगेली MIS सहायक भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी। MIS सहायक (वन अधिकार अधिनियम) पद के लिए आवेदन 30 मार्च 2026 तक। जानिए योग्यता, सैलरी ₹20000, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी
छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर सामने आया है। कलेक्टर कार्यालय (आदिवासी विकास) जिला मुंगेली द्वारा एक नई भर्ती का नोटिस जारी किया गया है। यह भर्ती धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (DA-JGUA) के तहत निकाली गई है।
इस भर्ती में MIS सहायक (सहायक वन अधिकार अधिनियम) के पद पर नियुक्ति किया जाना है। यह पद वन अधिकार अधिनियम 2006 के क्रियान्वयन से जुड़ा हुआ रहेगा और इसका काम मुख्य रूप से डेटा प्रबंधन, रिपोर्ट बनाना और ग्राम स्तर पर योजनाओं का संचालन से जुड़ा रहेगा।
यह नौकरी पूरी तरह संविदा आधारित (Contract Basis) है और शुरुआत में इसकी अवधि 1 साल के लिए रहेगा, लेकिन अगर आगे बजट उपलब्ध होता है तो इसकी अवधि को आगे बढ़ाया भी जा सकता है।
जो उम्मीदवार इस भर्ती में आवेदन करना चाहते है उन्हें 30 मार्च 2026 से पहले अपना आवेदन भेजना जरूरी रहेगा क्योंकि उसके बाद भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

मुंगेली MIS सहायक भर्ती 2026 – भर्ती से जुड़ी जरूरी जानकारी
यह भर्ती छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में निकाली गई है और इसका संचालन कलेक्टर कार्यालय (आदिवासी विकास विभाग) द्वारा किया जा रहा है। यह पद लोरमी उपखंड स्तर पर कार्य करने के लिए रखा गया है।
| भर्ती का नाम | मुंगेली MIS सहायक भर्ती 2026 |
| विभाग | कलेक्टर कार्यालय (आदिवासी विकास), मुंगेली |
| योजना | धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (DA-JGUA) |
| पद का नाम | MIS सहायक (सहायक वन अधिकार अधिनियम) |
| कुल पद | 01 |
| नौकरी का प्रकार | संविदा / अस्थायी |
| कार्यस्थल | लोरमी (उपखंड स्तर) |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन (स्पीड पोस्ट / रजिस्टर्ड पोस्ट) |
| आधिकारिक वेबसाइट | mungeli.gov.in |
पद का नाम और सैलरी
इस भर्ती में केवल एक ही पद के लिए आवेदन मांगा गया है और उस पद के लिए मासिक मानदेय भी निर्धारित किया गया है।
| पद | मासिक सैलरी | नियुक्ति अवधि |
|---|---|---|
| MIS सहायक (वन अधिकार अधिनियम) | लगभग ₹20,000 प्रति माह | 1 वर्ष |
हालांकि यह नौकरी स्थायी नहीं है, लेकिन अगर विभाग के पास बजट रहता है तो इसकी अवधि आगे भी बढ़ाया जा सकता है।
कुल पदों की संख्या
मुंगेली जिला द्वारा जारी नोटिस के अनुसार इस भर्ती में कुल 1 पद ही रखा गया है।
पद – MIS सहायक
कुल पद – 01
इस कारण से इस भर्ती में प्रतियोगिता थोड़ा ज्यादा भी हो सकता है क्योंकि सीट बहुत कम है।
शैक्षणिक योग्यता
- इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास कुछ जरूरी योग्यता होना अनिवार्य रखा गया है।
- सबसे पहले उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम द्वितीय श्रेणी में स्नातक (Graduate) पास होना चाहिए।
- इसके अलावा उम्मीदवार को कंप्यूटर का अच्छा ज्ञान होना जरूरी है जैसे कि MS Office, डेटा एंट्री और बेसिक कंप्यूटर कार्य।
- इसके साथ ही एक और महत्वपूर्ण शर्त रखा गया है कि उम्मीदवार को वन अधिकार अधिनियम 2006 (Forest Rights Act – FRA) से संबंधित कार्य का कम से कम 2 साल का अनुभव होना चाहिए।
- अगर किसी संस्था या विभाग में FRA से संबंधित काम किया है तो उसका अनुभव प्रमाण पत्र भी अनिवार्य रूप से देना पड़ेगा, बिना अनुभव प्रमाण पत्र के आवेदन स्वीकार नहीं भी किया जा सकता है।
आयु सीमा
इस भर्ती के लिए आयु सीमा भी निर्धारित किया गया है।
- अधिकतम आयु – 40 वर्ष
- उम्मीदवार की आयु की गणना 01 जनवरी 2025 के आधार पर किया जाएगा।
- अगर किसी उम्मीदवार की आयु इससे अधिक है तो वह इस भर्ती के लिए पात्र नहीं माना जाएगा।
आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज
आवेदन करते समय उम्मीदवार को कुछ जरूरी दस्तावेजों की कॉपी आवेदन के साथ संलग्न करना होगा।
- 10वीं की मार्कशीट
- 12वीं की मार्कशीट
- स्नातक की डिग्री या मार्कशीट
- कंप्यूटर ज्ञान प्रमाण पत्र
- अनुभव प्रमाण पत्र (FRA कार्य से संबंधित)
- छत्तीसगढ़ मूल निवासी प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- हस्ताक्षर
इन सभी दस्तावेजों की Self Attested (स्वयं सत्यापित) कॉपी लगाना जरूरी रहेगा।
आवेदन प्रक्रिया – ऐसे करें ऑफलाइन आवेदन
- इस भर्ती के लिए आवेदन पूरी तरह ऑफलाइन किया जाएगा इसलिए उम्मीदवारों को आवेदन डाक से भेजना होगा।
- सबसे पहले निर्धारित प्रारूप में आवेदन फॉर्म को सही तरीके से भरना होगा।
- फॉर्म भरने के बाद सभी जरूरी दस्तावेजों की स्वयं सत्यापित कॉपी उसमें संलग्न करना पड़ेगा।
- इसके बाद आवेदन फॉर्म को एक लिफाफे में डालकर उसके ऊपर साफ साफ आवेदित पद का नाम लिखना जरूरी है।
- फिर उस लिफाफे को स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड पोस्ट के माध्यम से भेजना होगा।
- ध्यान रखने वाली बात यह है कि आवेदन 30 मार्च 2026 तक संबंधित कार्यालय में पहुंच जाना चाहिए।
- अगर आवेदन अंतिम तिथि के बाद पहुंचता है तो उसे स्वीकार नहीं किया जाएगा।
महत्वपूर्ण तिथियाँ
| कार्य | तिथि |
| विज्ञापन जारी | 12 मार्च 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 30 मार्च 2026 |
| पात्र / अपात्र सूची | 10 अप्रैल 2026 |
| दावा आपत्ति निराकरण | 17 अप्रैल 2026 |
| साक्षात्कार तिथि | 27 अप्रैल 2026 |
| मेरिट सूची प्रकाशन | 28 अप्रैल 2026 |
| अंतिम चयन सूची | 08 मई 2026 |
चयन प्रक्रिया
- इस भर्ती में चयन प्रक्रिया बहुत ज्यादा जटिल नहीं रखा गया है लेकिन उम्मीदवारों का चयन मेरिट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
- सबसे पहले उम्मीदवारों के स्नातक परीक्षा के अंकों को 50 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को साक्षात्कार (Interview) के लिए बुलाया जाएगा।
- अंत में दोनों के आधार पर एक मेरिट सूची तैयार किया जाएगा और उसी के अनुसार अंतिम चयन किया जाएगा।
MIS सहायक के मुख्य कार्य
इस पद पर चयनित उम्मीदवार को मुख्य रूप से वन अधिकार अधिनियम 2006 के क्रियान्वयन से जुड़े कार्य करना होगा।
- FRA से संबंधित डेटा संग्रह करना
- डेटा का विश्लेषण करना और रिपोर्ट बनाना
- ग्राम सभा और समितियों को प्रशिक्षण देना
- वन अधिकार से संबंधित रिपोर्ट तैयार करना
- विभागीय योजनाओं का समन्वय करना
- मैदानी स्तर पर आने वाली समस्याओं का समाधान करना
- विभाग की सूचना प्रणाली से जुड़े कार्य करना
महत्वपूर्ण लिंक
| महत्वपूर्ण लिंक | क्लिक करें |
|---|---|
| नोटिफिकेशन डाउनलोड करे | डाउनलोड करे |
| आवेदन करे | यहाँ क्लिक करे |
और पढ़े :- महिला एवं बाल विकास विभाग सरगुजा भर्ती 2026
मुंगेली MIS सहायक भर्ती 2026 किस विभाग द्वारा निकाली गई है?
यह भर्ती कलेक्टर कार्यालय (आदिवासी विकास विभाग) जिला मुंगेली, छत्तीसगढ़ द्वारा जारी की गई है। यह भर्ती धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (DA-JGUA) के अंतर्गत की जा रही है।
मुंगेली MIS सहायक भर्ती 2026 में कुल कितने पद हैं?
इस भर्ती में कुल 01 पद MIS सहायक (सहायक वन अधिकार अधिनियम) का रखा गया है।
मुंगेली MIS सहायक भर्ती 2026 के लिए आवेदन कैसे करना होगा?
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन रखा गया है। उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन फॉर्म भरकर सभी दस्तावेजों के साथ स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड पोस्ट के माध्यम से भेजना होगा।
मुंगेली MIS सहायक भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
इस भर्ती के लिए आवेदन भेजने की अंतिम तिथि 30 मार्च 2026 निर्धारित किया गया है।
मुंगेली MIS सहायक भर्ती 2026 में सैलरी कितनी मिलेगी?
चयनित उम्मीदवार को लगभग ₹20,000 प्रति माह मानदेय दिया जाएगा।
मुंगेली MIS सहायक भर्ती 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?
उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम द्वितीय श्रेणी में स्नातक पास होना चाहिए। इसके साथ कंप्यूटर ज्ञान और वन अधिकार अधिनियम से संबंधित कम से कम 2 वर्ष का अनुभव भी जरूरी रखा गया है।
मुंगेली MIS सहायक भर्ती 2026 के लिए आयु सीमा क्या है?
इस भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित किया गया है। आयु की गणना 01 जनवरी 2025 के आधार पर किया जाएगा।
मुंगेली MIS सहायक भर्ती 2026 में चयन कैसे होगा?
इस भर्ती में चयन स्नातक के अंकों और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। स्नातक अंकों को 50% वेटेज दिया जाएगा और उसके बाद इंटरव्यू के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार किया जाएगा।



