CG Vyapam Amin Patwari Syllabus 2025 | छत्तीसगढ़ अमीन पटवारी परीक्षा सिलेबस
CG Vyapam Amin Patwari भर्ती 2025 सिलेबस और एग्जाम पैटर्न पूरी जानकारी। हिंदी में विस्तृत सिलेबस डाउनलोड करे और तैयारी शुरू करें।
छत्तीसगढ़ व्यापम (CG Vyapam) जल्द ही अमीन पटवारी के पदों के लिए भर्ती परीक्षा 2025 आयोजित कर रहा है। और अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं तो सबसे पहले और जरूरी चीज है सिलेबस को अच्छे से समझना। बिना सिलेबस के तैयारी करना ऐसा है जैसे अंधे में तीर चलाना।
इस ब्लॉग में हम आपको CG Vyapam Amin Patwari Exam Pattern 2025 और पूरा विस्तृत सिलेबस हिंदी में बता रहे हैं। ताकि आप सही दिशा में तैयारी कर सके और सफलता पा सके।
![]()
CG Vyapam Amin Patwari Syllabus PDF Download
परीक्षा की जानकारी
पद का नाम: अमीन (Amin)
कुल अंक: 100
परीक्षा की अवधि: 2 घंटे
खण्ड: खंड ‘अ’ और खंड ‘ब’
खंड – ‘अ’ (कुल अंक 30)
इस खंड में तीन विषय है और 30 नंबर के प्रश्न होंगे।
| विषय | कुल अंक |
|---|---|
| कम्प्यूटर संबंधी सामान्य ज्ञान | 10 |
| हिन्दी व्याकरण सहित | 10 |
| सामान्य अंग्रेजी ग्रामर सहित | 10 |
कम्प्यूटर सामान्य ज्ञान (10 अंक)
- कम्प्यूटर का उपयोग: कहां-कहां इस्तेमाल होता है, सामान्य जानकारी।
- कम्प्यूटर के मुख्य पार्ट्स: CPU, इनपुट-आउटपुट डिवाइस।
- प्रिंटर के प्रकार: Inkjet, Laserjet आदि।
- इंटरनेट का उपयोग: Email, सर्चिंग, सरकारी वेबसाइट।
- एंटीवायरस और वायरस जानकारी।
- मल्टीमीडिया: Audio, Video, Text।
- PenDrive, CD/DVD से संबंधित बेसिक जानकारी।
- Search Engines: Google, YouTube का सही उपयोग।
हिन्दी व्याकरण (10 अंक)
- स्वर, व्यंजन, वर्तनी।
- लिंग, वचन, काल।
- संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया, क्रिया विशेषण, कारक।
- समास रचना और प्रकार।
- संधि: स्वर, व्यंजन, विसर्ग।
- रस, अलंकार, दोहा, छंद, सोरठा।
- व्याकरणिक अशुद्धियां।
- शब्द रचना, उपसर्ग, प्रत्यय।
- शब्द प्रकार: तत्सम, तद्भव, देशज, विदेशी।
- पर्यायवाची, विलोमार्थी, अनेकार्थी शब्द।
- मुहावरे और लोकोक्तियाँ।
General English with Grammar (10 अंक)
- Grammar: Number, Gender, Articles, Noun, Pronoun, Adjective, Verb, Adverb।
- Conjunctions, Prepositions का सही प्रयोग।
- Sentence Transformation: Active-Passive, Direct-Indirect।
- Vocabulary: Synonyms, Antonyms, One word substitution, Spellings।
- Proverb, Idioms, Phrases।
खंड – ‘ब’ (कुल अंक 70)
यह खंड 70 नंबर का है और इसमें गणित, मानसिक योग्यता और सामान्य ज्ञान आते हैं।
| विषय | कुल अंक |
|---|---|
| गणित | 20 |
| सामान्य मानसिक योग्यता | 20 |
| सामान्य ज्ञान | 30 |
गणित (20 अंक)
इकाई-1:
- संख्याएँ: प्राकृतिक, पूर्ण, परिमेय, अपरिमेय, वास्तविक।
- वर्ग, घन, गुणनखण्ड, वर्गमूल, घनमूल, घातांक नियम।
- HCF, LCM, भिन्न, औसत, चाल, समय, दूरी।
इकाई-2:
- बीजगणित: एक और दो चर वाले समीकरण।
- औसत, चाल, समय, दूरी।
इकाई-3:
- अनुपात-समानुपात।
- प्रतिशत, लाभ-हानि, क्रय-विक्रय मूल्य।
- साधारण और चक्रवृद्धि ब्याज।
इकाई-4:
- रेखा, कोण, त्रिभुज, चतुर्भुज, वृत्त।
- गोला, बेलन, शंकु, घन, घनाभ।
सामान्य मानसिक योग्यता (20 अंक)
- तर्क, संबंध, एनालॉजी, आंकिक योग्यता।
- विषमता पहचानना, आंकिक श्रेणी, अक्षर श्रेणी, चित्रों से संबंध।
- सांकेतिक भाषा, पैटर्न पहचान।
सामान्य ज्ञान (30 अंक)
- भारतीय राजनैतिक व्यवस्था और संविधान: संवैधानिक प्रावधान, मौलिक अधिकार, कर्तव्य, सूचना का अधिकार। लोकतंत्र, चुनाव, लोकसभा, राज्यसभा।
- भारतीय इतिहास और राष्ट्रीय आंदोलन: भारतीय सभ्यता, संस्कृति, स्वतंत्रता संग्राम 1857-1947, बाद के घटनाक्रम।
- भूगोल: भारत और विश्व का सामान्य भूगोल, छत्तीसगढ़ का भूगोल।
- अर्थव्यवस्था: सामाजिक-आर्थिक विकास, जनसंख्या, GNP, प्रति व्यक्ति आय, पंचवर्षीय योजनाएँ। कृषि, औद्योगिक विकास, बैंकिंग सिस्टम।
- सामान्य विज्ञान: भौतिकी, रसायन, जीव विज्ञान, वनस्पति।
- समसामयिक घटनाक्रम, खेलकूद, देश-विदेश: राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय घटनाएँ। छत्तीसगढ़ का इतिहास, साहित्य, लोकगीत-संगीत, महत्वपूर्ण व्यक्तित्व।
उम्मीद है की यह विस्तृत सिलेबस आपकी तैयारी में मदद करेगा। अभी से तैयारी शुरू कर दें और सफलता आपके कदम चूमेगी।
और पढ़े :- BEL भर्ती 2025: CRL गाज़ियाबाद Trainee Engineer-I वॉक-इन इंटरव्यू
CG Vyapam Amin Patwari परीक्षा कब होगी?
CG Vyapam अभी परीक्षा की तारीख घोषित नहीं किया है। उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट चेक करना चाहिए।
अमीन पटवारी परीक्षा कितने अंकों की होती है?
यह परीक्षा कुल 100 अंकों की होती है और इसमें दो खंड होते हैं – खंड 'अ' (30 अंक) और खंड 'ब' (70 अंक)|
परीक्षा का पैटर्न क्या है?
खंड ‘अ’ में Computer, Hindi Grammar और English Grammar शामिल हैं। खंड ‘ब’ में Math, General Mental Ability और General Knowledge आते हैं।
क्या CG Vyapam Amin Patwari का सिलेबस PDF में डाउनलोड किया जा सकता है?
हां, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से या हमारे ब्लॉग से सिलेबस PDF में डाउनलोड कर सकते हैं।
सामान्य ज्ञान में कौन-कौन से टॉपिक्स आते हैं?
सामान्य ज्ञान में भारतीय संविधान, राजनीतिक व्यवस्था, इतिहास, भूगोल, अर्थव्यवस्था, विज्ञान, समसामयिक घटनाएँ, खेलकूद और छत्तीसगढ़ से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी शामिल है।
गणित में कौन-कौन से टॉपिक्स आते हैं?
संख्याएँ, HCF/LCM, भिन्न, औसत, चाल-समय-दूरी, बीजगणित, अनुपात-समानुपात, प्रतिशत, लाभ-हानि, ब्याज, ज्यामिति और ठोस पिंड (गोला, बेलन, शंकु, घन, घनाभ) शामिल हैं।
Mental Ability में किस तरह के प्रश्न आते हैं?
तर्क, एनालॉजी, आंकिक योग्यता, अक्षर और अंक श्रृंखला, पैटर्न पहचान, सांकेतिक भाषा और चित्रों से संबंध वाले प्रश्न आते हैं।
क्या English में Vocabulary का भी टेस्ट होगा?
हां, English Grammar के साथ Synonyms, Antonyms, One Word Substitution, Spellings, Idioms और Phrases भी टेस्ट में शामिल होंगे।
सिलेबस के आधार पर तैयारी कैसे शुरू करें?
सिलेबस को अच्छे से पढ़ें, कमजोर विषयों पर ज्यादा ध्यान दें और पिछले वर्ष के पेपर या मॉक टेस्ट दें।
क्या सिलेबस में छत्तीसगढ़ से संबंधित जानकारी भी शामिल है?
हां, सामान्य ज्ञान में छत्तीसगढ़ का इतिहास, भूगोल, राजनीति, अर्थव्यवस्था, लोककला और महत्वपूर्ण व्यक्तित्व शामिल हैं।



