Syllabus

CG Vyapam फायरमैन सिलेबस 2026: परीक्षा पैटर्न, विषयवार सिलेबस और तैयारी की पूरी जानकारी

CG Vyapam फायरमैन सिलेबस 2026 जारी हो चुका है। यहां जानें परीक्षा पैटर्न, विषयवार सिलेबस, कुल प्रश्न, अंक, नेगेटिव मार्किंग, गणित, रीजनिंग और अग्निशमन से जुड़े महत्वपूर्ण टॉपिक्स की पूरी जानकारी।

अगर आप CG Vyapam फायरमैन भर्ती 2026 की तैयारी कर रहे हैं, तो सबसे पहले आपको इसका पूरा syllabus और exam pattern अच्छे से समझ लेना चाहिए। कई उम्मीदवार सिर्फ भर्ती notification पढ़कर तैयारी शुरू कर देते हैं, लेकिन सही strategy के बिना exam crack करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है।

इस बार फायरमैन भर्ती की लिखित परीक्षा में सामान्य ज्ञान, बुद्धि क्षमता, गणित और अग्निशमन से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। अच्छी बात यह है कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की negative marking नहीं रखी गई है, जिससे उम्मीदवार बिना ज्यादा pressure के exam दे सकते हैं।

अगर आप पहली बार इस भर्ती की तैयारी कर रहे हैं, तो यह पूरा syllabus article आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकता है।

Advertisement
CG Vyapam फायरमैन Syllabus
CG Vyapam फायरमैन Syllabus

CG Vyapam फायरमैन सिलेबस 2026 Highlights

  • परीक्षा का नाम: CG Vyapam फायरमैन परीक्षा 2026
  • कुल प्रश्न: 100
  • कुल अंक: 100
  • परीक्षा अवधि: 2 घंटे
  • नेगेटिव मार्किंग: नहीं
  • योग्यता: 12वीं पास
  • परीक्षा मोड: लिखित परीक्षा

CG Vyapam फायरमैन परीक्षा पैटर्न 2026

CG Vyapam फायरमैन परीक्षा 2026 में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। परीक्षा की कुल अवधि 2 घंटे रखी गई है।

सबसे अच्छी बात यह है कि इस परीक्षा में negative marking नहीं होगी। यानी गलत उत्तर देने पर अंक नहीं काटे जाएंगे।

विषय प्रश्न अंक
सामान्य ज्ञान 35 35
बुद्धि क्षमता एवं विश्लेषण क्षमता 25 25
अंकगणित 15 15
अग्निशमन एवं अग्नि से संबंधित प्रश्न 25 25
कुल 100 100

सामान्य ज्ञान सिलेबस

सामान्य ज्ञान सेक्शन से कुल 35 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें खासतौर पर छत्तीसगढ़ से जुड़े प्रश्नों पर ज्यादा फोकस रहेगा।

महत्वपूर्ण Topics

  • छत्तीसगढ़ का इतिहास
  • छत्तीसगढ़ का भूगोल
  • राजनीतिक व्यवस्था
  • अर्थव्यवस्था
  • लोक संस्कृति और परंपरा
  • महत्वपूर्ण व्यक्तित्व
  • जनजातीय जानकारी
  • छत्तीसगढ़ी भाषा
  • समसामयिक घटनाएं
  • राष्ट्रीय करंट अफेयर्स
  • खेलकूद

बुद्धि क्षमता एवं विश्लेषण क्षमता सिलेबस

इस भाग से कुल 25 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें आपकी logical thinking और problem solving ability check की जाएगी।

महत्वपूर्ण Topics

  • तार्किक क्षमता
  • संख्या एवं आकृति आधारित प्रश्न
  • श्रृंखला
  • समानता और भिन्नता
  • दिशा परीक्षण
  • निर्णय लेने की क्षमता
  • समस्या समाधान
  • पैटर्न पहचान
  • रिश्तों पर आधारित प्रश्न
  • वर्ण श्रृंखला

अंकगणित सिलेबस

अंकगणित से कुल 15 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें basic mathematics पर आधारित सवाल रहेंगे।

महत्वपूर्ण Topics

  • संख्या पद्धति
  • महत्तम समापवर्तक और लघुत्तम समापवर्तक
  • भिन्न
  • सरलीकरण
  • वर्गमूल और घनमूल
  • औसत
  • आयु आधारित प्रश्न
  • अनुपात और समानुपात
  • लाभ और हानि
  • साझेदारी
  • समय और कार्य
  • समय और दूरी
  • रेल आधारित प्रश्न
  • नाव और धारा
  • साधारण और चक्रवृद्धि ब्याज

अग्निशमन एवं अग्नि से संबंधित सिलेबस

इस सेक्शन से कुल 25 प्रश्न पूछे जाएंगे। यह section फायरमैन भर्ती के लिए सबसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

महत्वपूर्ण Topics

  • आग के प्रकार
  • आग लगने के कारण
  • Class A, B, C प्रकार की आग
  • अग्निशामक यंत्रों के प्रकार
  • Hydrant और Nozzle
  • Foam का उपयोग
  • आग बुझाने की तकनीक
  • अग्निशमन के सिद्धांत
  • सुरक्षा नियम
  • प्राथमिक उपचार
  • निकासी योजना
  • Fire safety equipment का उपयोग

CG Vyapam फायरमैन परीक्षा 2026 की तैयारी कैसे करें?

अगर आप पहली बार इस भर्ती की तैयारी कर रहे हैं, तो बिना proper strategy के तैयारी करना सही नहीं रहेगा।

तैयारी के लिए जरूरी Tips

  • सबसे पहले पूरा syllabus समझें
  • पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र हल करें
  • रोजाना current affairs पढ़ें
  • गणित और reasoning की daily practice करें
  • Mock test जरूर दें
  • Time management पर ध्यान दें
  • Fire safety related basic knowledge पढ़ें

CG Vyapam फायरमैन परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग है या नहीं?

नहीं, इस परीक्षा में किसी भी प्रकार की negative marking नहीं रखी गई है। इसलिए उम्मीदवार सभी प्रश्नों का उत्तर देने की कोशिश कर सकते हैं।

इस फायरमैन भर्ती में कौन आवेदन कर सकता है?

इस भर्ती में 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। कुछ पदों के लिए अतिरिक्त technical qualification भी मांगी जा सकती है।

Advertisement

CG Vyapam फायरमैन में आवेदन करने के लिए यह क्लिक करे 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button