Syllabus

छत्तीसगढ़ मंडी बोर्ड उप निरीक्षक सिलेबस 2026 (MBSI26) | पूरा सिलेबस, एग्जाम पैटर्न और तैयारी

छत्तीसगढ़ मंडी बोर्ड उप निरीक्षक सिलेबस 2026 (MBSI26) की पूरी जानकारी हिंदी में। जानिए एग्जाम पैटर्न, विषयवार सिलेबस, मार्किंग स्कीम और तैयारी कैसे करें। PDF सिलेबस भी देखें

अगर आप छ.ग. राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा (MBSI26) की तैयारी कर रहे हो तो ये आर्टिकल आपके लिए पूरा गाइड है। यहाँ पे आपको पूरा सिलेबस, कौन सा टॉपिक से कितना पूछा जाता है, और कैसे पढ़ना चाहिए सब बताया गया है ताकि आप आसानी से समझ सको और तैयारी सही तरीके से कर सको।

cg-mandi-board-sub-inspector-syllabus-2026-hindi

पूरा ऑफिशियल सिलेबस आप यहाँ देख सकते हो: सिलेबस डाउनलोड करें

Advertisement

Table of Contents

परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern)

इस एग्जाम में कुल 100 प्रश्न और 100 अंक होते है मतलब हर सवाल 1 नंबर का होता है। पेपर को अलग अलग भाग में बाटा गया है और हर विषय से सवाल पूछे जाते है। अगर आपने बैलेंस बना के तैयारी नही किया तो पेपर मुश्किल लग सकता है इसलिए सभी विषय पर ध्यान देना जरूरी है।

  • हिंदी
  • अंग्रेजी
  • गणित
  • रीजनिंग (मानसिक योग्यता)
  • सामान्य ज्ञान
  • कंप्यूटर
  • छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान

पेपर बहुत ज्यादा कठिन नही होता लेकिन अगर आपने तैयारी ढंग से नही किया तो आसान सवाल भी गलत हो जाते है इसलिए सही स्ट्रेटेजी जरूरी है।

भाग – क (Language Section)

हिंदी व्याकरण (Hindi Grammar)

इस सेक्शन से लगभग 7 प्रश्न आते है और इसमें बेसिक हिंदी मजबूत होना चाहिए नही तो आसानी से नंबर कट सकते है।

महत्वपूर्ण टॉपिक्स

  • स्वर, व्यंजन, वर्तनी
  • लिंग, वचन, काल
  • संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया, क्रिया विशेषण, कारक
  • समास (रचना और प्रकार)
  • संधि (स्वर, व्यंजन, विसर्ग संधि)
  • रस, अलंकार, छंद, दोहा, सोरठा
  • वाक्य शुद्धि
  • शब्द रचना (उपसर्ग, प्रत्यय)
  • शब्द प्रकार (तत्सम, तद्भव, देशज, विदेशी)
  • पर्यायवाची, विलोम, अनेक शब्दों के लिए एक शब्द
  • मुहावरे और लोकोक्तियां

यह सब सिलेबस के पेज 1 में दिया गया है इसलिए इसे अच्छे से देखना जरूरी है। यहां ज्यादा रटने से काम नही चलता समझना ज्यादा जरूरी है।

English With Grammar

इससे लगभग 8 प्रश्न पूछे जाते है और ये सेक्शन बहुत ज्यादा कठिन नही होता अगर बेसिक क्लियर हो।

UNIT-1 English Grammar

  • Number, Gender, Articles
  • Pronoun, Adjectives, Verb, Adverb
  • Use of important conjunction
  • Use of important preposition

UNIT-2 Transformation

  • Active Passive Voice
  • Direct / Indirect Speech

UNIT-3 Vocabulary

  • Synonyms / Antonyms
  • One word substitution
  • Spelling
  • Idioms and Phrases

अगर आप रोज थोड़ा प्रैक्टिस करते हो तो ये सेक्शन आसानी से कवर हो जाता है।

गणित (Mathematics)

गणित से लगभग 20 प्रश्न आते है और ये स्कोरिंग सब्जेक्ट है लेकिन इसमें प्रैक्टिस करना बहुत जरूरी होता है।

इकाई – 1

  • प्राकृतिक, पूर्ण, पूर्णांक, परिमेय, अपरिमेय संख्या
  • LCM, HCF
  • प्रतिशत
  • औसत, लाभ-हानि
  • समय, दूरी

इकाई – 2

  • बीजगणित के नियम
  • रेखीय समीकरण (एक चर, दो चर)
  • समय और दूरी

इकाई – 3

  • अनुपात और समानुपात
  • प्रतिशत
  • क्रय-विक्रय मूल्य
  • साधारण और चक्रवृद्धि ब्याज

इकाई – 4

  • रेखा और कोण
  • त्रिभुज, चतुर्भुज, वृत्त
  • घन, बेलन, गोला

ये पूरा सिलेबस पेज 2 में दिया गया है इसलिए अच्छे से पढ़ना जरूरी है। सिर्फ थ्योरी से काम नही चलेगा आपको रोज सवाल हल करना पड़ेगा।

सामान्य मानसिक योग्यता (Reasoning)

इससे लगभग 10 प्रश्न आते है और ये जल्दी बनने वाला सेक्शन है अगर आपने प्रैक्टिस किया हो।

Advertisement
  • तर्क करना
  • संबंध पहचानना
  • वर्गीकरण
  • अंक श्रेणी
  • अक्षर श्रेणी
  • कोडिंग-डिकोडिंग
  • चित्र आधारित प्रश्न

यह सेक्शन स्कोर बढ़ाने में मदद करता है इसलिए इसे छोड़ना नही चाहिए।

सामान्य ज्ञान (General Knowledge)

इससे लगभग 25 प्रश्न आते है इसलिए यह सबसे महत्वपूर्ण सेक्शन माना जाता है।

मुख्य टॉपिक्स

भारतीय संविधान

  • मूल अधिकार
  • मूल कर्तव्य
  • राज्य नीति निर्देशक तत्व

इतिहास

  • भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन
  • 1857 से 1947 तक

भूगोल

  • भारत और विश्व का भूगोल
  • छत्तीसगढ़ का भूगोल

अर्थव्यवस्था

  • भारतीय अर्थव्यवस्था
  • बैंकिंग
  • पंचवर्षीय योजना

विज्ञान

  • भौतिक, रसायन, जीव विज्ञान (कक्षा 10 स्तर तक)

यह सिलेबस पेज 2 में दिया गया है इसलिए इसे ध्यान से पढ़ना जरूरी है और रोज रिविजन करना पड़ेगा।

समसामयिक घटनाएं (Current Affairs)

इससे लगभग 10 प्रश्न आते है और यह रोज पढ़ने वाला विषय है।

  • राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • खेल
  • पुरस्कार
  • छत्तीसगढ़ से जुड़े करंट अफेयर्स

अगर आप रोज अपडेट नही रहते हो तो यह सेक्शन कमजोर हो सकता है।

छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान

इससे भी लगभग 10 प्रश्न आते है और यह बहुत महत्वपूर्ण होता है क्योंकि यह स्टेट लेवल परीक्षा है।

  • छत्तीसगढ़ का इतिहास
  • संस्कृति
  • प्रशासन
  • सरकारी योजनाएं
  • त्योहार
  • महत्वपूर्ण स्थल

इसको बिल्कुल भी इग्नोर नही करना चाहिए क्योंकि यह सीधा स्कोर बढ़ाता है।

कंप्यूटर सामान्य ज्ञान

इससे लगभग 10 अंक के प्रश्न आते है और इसमें बेसिक जानकारी होना जरूरी है।

  • कंप्यूटर का उपयोग
  • Input / Output Device
  • MS Word, Excel, PowerPoint
  • Internet, Email
  • Database
  • Computer Virus
  • Multimedia
  • Search Engine

यह सिलेबस पेज 3 में दिया गया है और इसमें ज्यादा गहराई नही पूछा जाता लेकिन बेसिक साफ होना चाहिए।

तैयारी कैसे करें (Preparation Strategy)

अब सबसे जरूरी बात आता है कि कैसे पढ़ना चाहिए क्योंकि बिना प्लान के पढ़ाई करने से रिजल्ट नही आता है।

Important Tips

  • पहले आसान सवाल हल करो
  • टाइम मैनेजमेंट बहुत जरूरी है
  • नेगेटिव मार्किंग का ध्यान रखो
  • हर विषय में बैलेंस बनाओ

और पढ़े :- संगीत शिक्षक भर्ती 2025 रायगढ़ – समग्र शिक्षा

छत्तीसगढ़ मंडी बोर्ड उप निरीक्षक परीक्षा 2026 में कुल कितने प्रश्न आते है?

इस परीक्षा में कुल 100 प्रश्न आते है और कुल 100 अंक होते है, हर प्रश्न 1 अंक का होता है इसलिए हर सवाल महत्वपूर्ण होता है।

CG Mandi Board Sub Inspector सिलेबस में कौन कौन से विषय होते है?

इस परीक्षा में हिंदी, अंग्रेजी, गणित, रीजनिंग, सामान्य ज्ञान, कंप्यूटर और छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान से प्रश्न पूछे जाते है।

मंडी बोर्ड उप निरीक्षक परीक्षा का लेवल क्या होता है?

इस परीक्षा का स्तर सामान्यत: 10वीं से 12वीं कक्षा के स्तर का होता है इसलिए बेसिक क्लियर होना बहुत जरूरी होता है।

क्या इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होती है?

नेगेटिव मार्किंग की जानकारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दी जाती है इसलिए आवेदन करते समय उसे जरूर चेक करना चाहिए।

गणित से कितने प्रश्न आते है?

गणित से लगभग 20 प्रश्न पूछे जाते है और यह स्कोरिंग विषय माना जाता है अगर सही प्रैक्टिस किया जाए।

रीजनिंग सेक्शन से कितने प्रश्न आते है?

रीजनिंग या मानसिक योग्यता से लगभग 10 प्रश्न आते है और यह जल्दी बनने वाला सेक्शन होता है।

सामान्य ज्ञान की तैयारी कैसे करें?

सामान्य ज्ञान के लिए रोज अखबार पढ़ना, NCERT किताबें पढ़ना और करंट अफेयर्स को रोज अपडेट करना जरूरी होता है नहीं तो चीजें जल्दी भूल जाते है।

छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान क्यों जरूरी है?

यह स्टेट लेवल परीक्षा है इसलिए छत्तीसगढ़ से जुड़े इतिहास, भूगोल, संस्कृति और योजनाओं से प्रश्न पूछे जाते है और इससे अच्छे नंबर मिल सकते है।

कंप्यूटर से किस प्रकार के प्रश्न आते है?

कंप्यूटर से बेसिक प्रश्न पूछे जाते है जैसे MS Word, Excel, इंटरनेट, ईमेल, इनपुट आउटपुट डिवाइस और कंप्यूटर के उपयोग से जुड़े सवाल।

मंडी बोर्ड उप निरीक्षक परीक्षा की तैयारी कितने समय में हो सकती है?

अगर आप रोज 6 से 8 घंटे पढ़ाई करते है तो 3 से 4 महीने में अच्छी तैयारी हो सकती है लेकिन यह आपकी मेहनत और समझ पर भी निर्भर करता है।

क्या इस परीक्षा के लिए कोचिंग जरूरी है?

कोचिंग जरूरी नहीं होता है अगर आप सही किताब और स्ट्रेटेजी से सेल्फ स्टडी करते है तो भी आसानी से परीक्षा पास कर सकते है।

इस परीक्षा में पास होने के लिए क्या जरूरी है?

सभी विषयों का बैलेंस बनाना, रोज प्रैक्टिस करना, मॉक टेस्ट देना और बार बार रिविजन करना जरूरी होता है तभी अच्छा स्कोर आता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button