SBI Youth for India Fellowship 2026-27: ₹16,000 स्टाइपेंड के साथ आवेदन शुरू, ग्रेजुएट उम्मीदवार करें अप्लाई
SBI Youth for India Fellowship 2026-27 के लिए आवेदन शुरू हो चुके है। ग्रेजुएट उम्मीदवार इस फेलोशिप के लिए अप्लाई कर सकते है। ₹16,000 मासिक स्टाइपेंड, ₹1.10 लाख रीएडजस्टमेंट अलाउंस, Eligibility, Age Limit, Selection Process और Apply Link की पूरी जानकारी यहां देखें।
अगर आप कुछ अलग करना चाहते हो और गांव के डेवलपमेंट में काम करना चाहते हो, तो SBI Youth for India Fellowship 2026-27 आपके लिए बहुत अच्छा मौका हो सकता है। इस फेलोशिप के माध्यम से युवाओं को भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में काम करने का मौका मिलता है और साथ ही अच्छा स्टाइपेंड भी दिया जाता है।
बहुत सारे युवा जो समाज के लिए कुछ करना चाहते है, उनके लिए ये प्रोग्राम काफी फायदेमंद रहता है क्योंकि इसमें आपको अनुभव, ट्रेनिंग और आर्थिक सहायता सब कुछ मिलता है।
इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे – Eligibility, Age Limit, Application Process, Selection Process, Fellowship Support, और Apply Link से जुड़ी पूरी जानकारी आसान भाषा में।

SBI Youth for India Fellowship 2026 – Overview
- प्रोग्राम का नाम: SBI Youth for India Fellowship 2026-27
- आयोजक संस्था: SBI Foundation
- फेलोशिप अवधि: लगभग 13 महीने
- मासिक स्टाइपेंड: ₹16,000
- ट्रांसपोर्ट भत्ता: ₹2,000 प्रति माह
- प्रोजेक्ट खर्च: ₹2,000 प्रति माह
- प्रोफेशनल डेवलपमेंट: ₹1,000 प्रति माह
- रीएडजस्टमेंट अलाउंस: ₹1,10,000 (फेलोशिप पूरा होने पर)
- आवेदन मोड: ऑनलाइन
- ऑफिशियल वेबसाइट: youthforindia.org
SBI Youth for India Fellowship 2026 Eligibility Criteria
फेलोशिप के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवार को नीचे दिए गए सभी पात्रता नियम को पूरा करना जरूरी है।
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार के पास Bachelor Degree होना चाहिए या फिर वह 4 अक्टूबर 2026 तक ग्रेजुएशन पूरा करने वाला होना चाहिए।
आयु सीमा
आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र 21 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
मतलब उम्मीदवार का जन्म 4 अगस्त 1994 से 5 अक्टूबर 2005 के बीच होना जरूरी है।
राष्ट्रीयता
इस फेलोशिप के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार निम्न में से किसी एक श्रेणी के होना चाहिए।
- भारत के नागरिक
- नेपाल के नागरिक
- भूटान के नागरिक
- OCI (Overseas Citizen of India)
- NRI उम्मीदवार
SBI Youth for India Fellowship 2026 Application Process
फेलोशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया अभी शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिया गया लिंक इस्तेमाल किया जा सकता है।
Apply Link:
https://change.youthforindia.org/application-process/apply/4798
आवेदन से जुड़ी सभी अपडेट और नोटिफिकेशन ऑफिशियल वेबसाइट और सोशल मीडिया चैनल के माध्यम से दी जाती है।
SBI Youth for India Fellowship Selection Process
इस फेलोशिप के लिए चयन प्रक्रिया 2 स्टेज में होती है।
Stage-1: Registration और Online Assessment
सबसे पहले उम्मीदवार को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होता है और कुछ प्रारंभिक सवालों का जवाब देना पड़ता है।
अगर आवेदन फेलोशिप के मानकों और उद्देश्यों के अनुसार सही पाया जाता है तो उम्मीदवार को अगले स्टेप के लिए बुलाया जाता है।
इसके बाद उम्मीदवार को:
- कुछ Essay लिखना होता है
- एक छोटा Reflective Video देना होता है
- कुछ अतिरिक्त जानकारी और दस्तावेज जमा करना होता है
Stage-2: Group Exercise और Personal Interaction
दूसरे चरण में उम्मीदवार को इन-पर्सन सेलेक्शन राउंड के लिए बुलाया जाता है।
इस चरण में शामिल होता है:
- Group Exercise
- Personal Interaction
इस दौरान उम्मीदवार के मोटिवेशन, अनुभव, सोच और ग्रामीण विकास में योगदान की क्षमता को समझा जाता है।
इस राउंड के दौरान उम्मीदवार को:
- फेलोशिप के Alumni से मिलने का मौका
- सेक्टर एक्सपर्ट से बातचीत
- अन्य उम्मीदवारों के साथ चर्चा
Final Selection
Stage-2 पूरा होने के बाद चयनित उम्मीदवारों को ईमेल या SMS के माध्यम से सूचना दी जाती है।
चयन होने पर उम्मीदवार को ऑफर लेटर भेजा जाता है जिसमें प्रोग्राम की पूरी जानकारी, सपोर्ट और शर्तें दी जाती है।
Onboarding Process
जब उम्मीदवार ऑफर स्वीकार कर लेते है, तब उनका Onboarding Process शुरू होता है।
इस दौरान चयनित उम्मीदवारों को एक ऑनलाइन फोरम में जोड़ा जाता है जहाँ टीम उनके साथ जुड़कर उन्हें बेहतर तरीके से समझती है और उनकी सभी शंकाओं का समाधान करती है।
SBI Youth for India Fellowship Support
फेलोशिप के दौरान उम्मीदवारों को कई प्रकार की आर्थिक और अन्य सहायता दी जाती है।
- ₹16,000 प्रति माह रहने और जीवन खर्च के लिए
- ₹2,000 प्रति माह ट्रांसपोर्ट खर्च के लिए
- ₹2,000 प्रति माह प्रोजेक्ट से जुड़े खर्च के लिए
- ₹1,000 प्रति माह प्रोफेशनल लर्निंग और डेवलपमेंट के लिए
- लोकल भाषा सीखने के लिए भाषा सहायता
- फेलोशिप पूरा होने पर ₹1,10,000 रीएडजस्टमेंट अलाउंस
- घर से प्रोजेक्ट लोकेशन तक 3AC ट्रेन का किराया
- ट्रेनिंग प्रोग्राम के दौरान यात्रा खर्च
- नेपाल, भूटान और OCI उम्मीदवारों के लिए एयर ट्रैवल रिइम्बर्समेंट
- हेल्थ और पर्सनल एक्सीडेंट इंश्योरेंस
Other Support Provided
फेलोशिप के दौरान उम्मीदवारों को अन्य कई प्रकार का सहयोग भी दिया जाता है।
- लोकल NGO द्वारा सुरक्षित रहने की व्यवस्था ढूंढने में मदद
- जरूरत पड़ने पर NGO द्वारा अतिरिक्त सहायता
- SBI Youth for India टीम से गाइडेंस और सपोर्ट
- अनुभवी प्रोफेशनल से मेंटरशिप
- पार्टनर NGO के माध्यम से समुदाय के साथ काम करने का अवसर
- देश की प्रमुख संस्थाओं के साथ नेटवर्किंग
आवेदन यहा करे :- आवेदन फार्म
और पढ़े :-Baloda Bazar Child Helpline Recruitment 2026
SBI Youth for India Fellowship 2026 क्या है?
SBI Youth for India Fellowship एक विशेष प्रोग्राम है जिसमें युवाओं को ग्रामीण क्षेत्रों में काम करने और सामाजिक विकास के प्रोजेक्ट्स में योगदान देने का अवसर मिलता है।
SBI Youth for India Fellowship 2026 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
जो उम्मीदवार ग्रेजुएशन पूरा कर चुके हैं या 4 अक्टूबर 2026 तक अपनी Bachelor Degree पूरी करने वाले हैं, वे इस फेलोशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इस फेलोशिप के लिए आयु सीमा क्या है?
उम्मीदवार की आयु 21 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवार का जन्म 4 अगस्त 1994 से 5 अक्टूबर 2005 के बीच होना चाहिए।
SBI Youth for India Fellowship में कितनी स्टाइपेंड मिलती है?
इस फेलोशिप में ₹16,000 प्रति माह जीवन खर्च के लिए स्टाइपेंड दिया जाता है। इसके अलावा ट्रांसपोर्ट, प्रोजेक्ट और प्रोफेशनल डेवलपमेंट के लिए भी अलग भत्ता मिलता है।
क्या इस फेलोशिप में अन्य भत्ते भी मिलते हैं?
हाँ, उम्मीदवारों को ₹2,000 ट्रांसपोर्ट भत्ता, ₹2,000 प्रोजेक्ट खर्च, ₹1,000 प्रोफेशनल डेवलपमेंट भत्ता और फेलोशिप पूरी होने पर ₹1,10,000 रीएडजस्टमेंट अलाउंस भी दिया जाता है।
SBI Youth for India Fellowship के लिए आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार इस फेलोशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा और आगे की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
चयन प्रक्रिया क्या है?
इस फेलोशिप की चयन प्रक्रिया दो चरणों में होती है — पहला चरण: Registration और Online Assessment दूसरा चरण: Group Exercise और Personal Interaction
क्या विदेश के उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं?
हाँ, भारत के नागरिकों के अलावा नेपाल, भूटान के नागरिक और OCI/NRI उम्मीदवार भी इस फेलोशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं।



