Latest Jobs

UCSL भर्ती 2026: असिस्टेंट मैनेजर पदों पर भर्ती, सैलरी ₹54,000 तक, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

UCSL Recruitment 2026 के तहत Assistant Manager (Electrical & Finance) पदों पर भर्ती निकली है। योग्य उम्मीदवार 23 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। यहां देखें योग्यता, उम्र सीमा, सैलरी, चयन प्रक्रिया और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी।

अगर आप इंजीनियरिंग या कॉमर्स बैकग्राउंड से हो और Government Sector में नौकरी खोज रहे हो, तो Udupi Cochin Shipyard Limited (UCSL) ने नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती Assistant Manager (Electrical) और Assistant Manager (Finance) पदों के लिए निकली है।

इस भर्ती में योग्य उम्मीदवारों को अच्छी सैलरी, सरकारी सुविधाएं और अनुभव के आधार पर करियर ग्रोथ मिलने वाला है।

UCSL, जो कि Ministry of Ports, Shipping and Waterways, Government of India के अंतर्गत आता है, ने इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए है। अगर आप भी आवेदन करना चाहते हो तो नीचे पूरी जानकारी दिया गया है जैसे कि योग्यता, उम्र सीमा, सैलरी, चयन प्रक्रिया, आवेदन फीस और आवेदन कैसे करना है।

Advertisement

UCSL Recruitment 2026 के तहत Assistant Manager

Table of Contents

UCSL Recruitment 2026 – Overview

विवरण जानकारी
संगठन का नाम Udupi Cochin Shipyard Limited (UCSL)
मंत्रालय Ministry of Ports, Shipping and Waterways
पद का नाम Assistant Manager
कुल पद 2
आवेदन मोड ऑनलाइन
आवेदन शुरू 28 फरवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 23 मार्च 2026
नौकरी स्थान Tamil Nadu / भारत में अन्य प्रोजेक्ट साइट

पद का नाम और सैलरी

इस भर्ती में दो प्रकार के पद है और दोनों के लिए अलग-अलग योग्यता मांगी गई है।

1. Assistant Manager (Electrical)

इस पद के लिए उम्मीदवार के पास Electrical Engineering में Degree होना जरूरी है और कम से कम 60% मार्क्स होने चाहिए किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से।

जरूरी अनुभव

उम्मीदवार के पास कम से कम 3 साल का अनुभव होना चाहिए इन क्षेत्रों में:

  • Ship Building
  • Ship Repair
  • Marine Sector
  • Port Industry
  • Engineering Companies
  • Government Companies
  • Semi Government Companies

अतिरिक्त अनुभव (Preferred)

अगर उम्मीदवार को इन चीजों का अनुभव है तो फायदा मिल सकता है:

  • Electrical Systems
  • Quality Control
  • Utility और Maintenance
  • ERP या SAP सिस्टम में काम
  • QMS / ISO / IMS documentation

2. Assistant Manager (Finance)

इस पद के लिए उम्मीदवार के पास Master of Commerce (M.Com) डिग्री होना चाहिए और कम से कम 60% मार्क्स होना जरूरी है।

जरूरी अनुभव

उम्मीदवार के पास 3 साल का अनुभव होना चाहिए:

  • Ship Building Industry
  • Ship Repair Industry
  • Commercial Establishment
  • Port Sector
  • Engineering Companies
  • Government Companies

और अनुभव मुख्य रूप से Finance और Accounts से जुड़ा होना चाहिए।

अतिरिक्त स्किल

  • SAP
  • MS Project
  • MS Office
  • Computer Applications

कुल पदों की संख्या

पद UR OBC कुल पद
Assistant Manager (Electrical) 1 0 1
Assistant Manager (Finance) 0 1 1
कुल 1 1 2

UCSL जरूरत के अनुसार vacancies बढ़ा भी सकता है या कम भी कर सकता है।

Advertisement

PwBD उम्मीदवार भी कर सकते है आवेदन

कुछ विशेष श्रेणी के Persons with Benchmark Disabilities (PwBD) उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते है।

इन श्रेणियों में शामिल लोग आवेदन कर सकते है:

  • Low Vision
  • Deaf और Hard of Hearing
  • One Arm / One Leg / Both Leg Disability
  • Leprosy Cured
  • Dwarfism
  • Acid Attack Victims

लेकिन disability कम से कम 40% होना जरूरी है।

नौकरी की अवधि और पोस्टिंग

ये पद Contract Basis पर होंगे।

  • नौकरी अवधि: अधिकतम 5 साल
  • पोस्टिंग: UCSL Chengalpattu, Tamil Nadu या अन्य प्रोजेक्ट साइट

कंपनी जरूरत के हिसाब से भारत या विदेश में भी पोस्टिंग दे सकती है।

सैलरी (Salary Details)

वर्ष मासिक वेतन
1st Year ₹49,500
2nd Year ₹50,700
3rd Year ₹51,940
4th Year ₹53,220
5th Year ₹54,540

अतिरिक्त लाभ

  • Provident Fund
  • Accident Insurance
  • Medical Insurance
  • Medical Reimbursement
  • ₹3000 प्रति माह Travel Allowance

उम्र सीमा

  • अधिकतम उम्र: 30 वर्ष
  • जन्म तिथि: 24 मार्च 1996 या उसके बाद

उम्र में छूट

  • OBC उम्मीदवार: 3 साल की छूट
  • PwBD और Ex-Servicemen: Government Rules के अनुसार

लेकिन सभी छूट मिलाकर उम्र 40 साल से ज्यादा नहीं होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में चयन तीन चरणों में होगा।

  • Objective Type Test
  • PowerPoint Presentation
  • Personal Interview

कुल अंक

चरण अंक
Objective Test 50
PPT Presentation 30
Interview 20
कुल 100

लिखित परीक्षा का पैटर्न

  • परीक्षा समय: 60 मिनट
  • कुल प्रश्न: 50 MCQ
  • Negative Marking: नहीं है

प्रश्न वितरण

विषय अंक
General Knowledge 10
Subject Based 40

न्यूनतम पासिंग मार्क्स

  • UR: 50%
  • OBC: 45%
  • PwBD: 40%

जो उम्मीदवार ये मार्क्स पास कर लेते है उन्हें PPT Presentation और Interview के लिए बुलाया जाएगा।

आवेदन शुल्क

श्रेणी फीस
General / OBC ₹400
SC / ST / PwBD कोई फीस नहीं

भुगतान केवल Online Mode से होगा:

  • Debit Card
  • Credit Card
  • Internet Banking

जरूरी दस्तावेज

  • 10वीं प्रमाण पत्र (Age Proof)
  • Degree / M.Com Certificate
  • Experience Certificate
  • Caste Certificate (अगर लागू हो)
  • Disability Certificate (PwBD)
  • Passport Size Photo
  • Identity Proof

आवेदन कैसे करें

उम्मीदवारों को केवल Online Application करना होगा।

आवेदन स्टेप

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  2. Career Page में UCSL Recruitment लिंक खोलें
  3. One Time Registration करें
  4. ऑनलाइन फॉर्म भरें
  5. डॉक्यूमेंट अपलोड करें
  6. आवेदन फीस जमा करें
  7. फॉर्म सबमिट करें

फॉर्म सबमिट होने के बाद Registration Number सुरक्षित रखे।

महत्वपूर्ण तारीखें

इवेंट तारीख
आवेदन शुरू 28 फरवरी 2026
आवेदन अंतिम तिथि 23 मार्च 2026

महत्वपूर्ण निर्देश

  • केवल Indian Nationals ही आवेदन कर सकते है
  • आवेदन सिर्फ Online Mode से ही स्वीकार किया जाएगा
  • गलत जानकारी देने पर Application Cancel हो सकता है
  • Selection process में आने के लिए कोई TA/DA नहीं दिया जाएगा
  • अंतिम चयन से पहले Medical Test भी होगा

आधिकारिक वेबसाइट

  • www.cochinshipyard.in
  • www.udupicsl.com

किसी भी जानकारी के लिए आप ईमेल कर सकते है:

[email protected]

फोन नंबर: 0820-2538604

महत्वपूर्ण लिंक

महत्वपूर्ण लिंक सीधा लिंक
आधिकारिक नोटिफिकेशन PDF नोटिफिकेशन डाउनलोड करें
ऑनलाइन आवेदन करें यहाँ से आवेदन करें
आधिकारिक वेबसाइट https://udupicsl.com/
व्हाट्सएप चैनल जॉब अपडेट के लिए जुड़ें
टेलीग्राम चैनल अभी जुड़ें

और पढ़े :- SBI Youth for India Fellowship 2026-27

UCSL Recruitment 2026 क्या है?

UCSL Recruitment 2026 यूडुपी कोचिन शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा जारी की गई भर्ती है जिसमें Assistant Manager (Electrical) और Assistant Manager (Finance) पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।

UCSL भर्ती 2026 में कुल कितने पद हैं?

इस भर्ती के तहत कुल 2 पद निकाले गए हैं। इसमें Assistant Manager (Electrical) के लिए 1 पद और Assistant Manager (Finance) के लिए 1 पद शामिल है।

UCSL Recruitment 2026 के लिए आवेदन कब से शुरू हुए हैं?

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 28 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है।

UCSL भर्ती 2026 की अंतिम तिथि क्या है?

उम्मीदवार इस भर्ती के लिए 23 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

UCSL Assistant Manager पद के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?

Assistant Manager (Electrical) पद के लिए उम्मीदवार के पास Electrical Engineering में कम से कम 60% अंकों के साथ डिग्री होना जरूरी है। Assistant Manager (Finance) पद के लिए M.Com में कम से कम 60% अंक होना जरूरी है।

UCSL भर्ती 2026 के लिए अनुभव कितना होना चाहिए?

दोनों पदों के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित क्षेत्र में कम से कम 3 साल का कार्य अनुभव होना जरूरी है।

UCSL Assistant Manager की सैलरी कितनी होगी?

इस भर्ती में पहले वर्ष लगभग ₹49,500 प्रति माह वेतन मिलेगा और पांचवें वर्ष तक यह बढ़कर लगभग ₹54,540 प्रति माह हो सकता है।

UCSL Recruitment 2026 के लिए उम्र सीमा क्या है?

इस भर्ती में अधिकतम उम्र सीमा 30 वर्ष रखी गई है। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट दी जाएगी।

UCSL भर्ती 2026 की चयन प्रक्रिया क्या है?

उम्मीदवारों का चयन Objective Type Test, PowerPoint Presentation और Personal Interview के आधार पर किया जाएगा।

UCSL Recruitment 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर One Time Registration करके ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं और जरूरी दस्तावेज अपलोड करके आवेदन जमा कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button