Latest Jobs

CG Vyapam Sub Auditor Recruitment 2026: 69 पदों पर भर्ती, योग्यता, तिथि, आवेदन प्रक्रिया पूरी जानकारी

CG Vyapam Sub Auditor Recruitment 2026 के तहत 69 पदों पर भर्ती जारी। जानें योग्यता, आयु सीमा, सैलरी, आवेदन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तिथियां और पूरी जानकारी हिंदी में। अभी ऑनलाइन आवेदन करें।

अगर आप छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हो और काफी समय से किसी अच्छे मौके का इंतजार कर रहे हो, तो ये भर्ती आपके लिए काम की हो सकती है। क्योंकि Chhattisgarh Professional Examination Board (CG Vyapam) ने Sub Auditor (उप अंककेक्षक) के लिए 69 पदों की भर्ती निकाल दी है यदि आपने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है तो आप इसके लिए एक पक्के दावेदार हो सकते हैं । ये भर्ती COSA26 एग्जाम के तहत हो रही है और इसमें स्नातक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। CG Vyapam Sub Auditor Recruitment 2026 की अधिसूचना के बारे में विस्तार से यहाँ जानें

सबसे अच्छी बात ये है कि selection process सीधा-सादा है जिसमें केवल एक लिखित परीक्षा होगी, यानी अगर आपकी तैयारी ठीक है तो आपके चयन होने का अच्छा मौका है | इस भर्ती के तहत कुल 69 पदों पर नियुक्ति की जाएगी| CG Vyapam Sub Auditor Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है।

CG-Vyapam-Sub-Auditor-Recruitment-2026

Advertisement

Table of Contents

CG Vyapam Sub Auditor Recruitment 2026 – भर्ती का संक्षिप्त विवरण

विवरण जानकारी
भर्ती बोर्ड Chhattisgarh Professional Examination Board (CG Vyapam), रायपुर
पद का नाम Sub Auditor (उप अंककेक्षक)
कुल पद 69
परीक्षा का नाम COSA26
विभाग सहकारी संस्थाएं विभाग
आवेदन का तरीका ऑनलाइन
चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा (OMR आधारित)
आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in

CG Vyapam Sub Auditor Recruitment 2026 – महत्वपूर्ण तिथियां

इवेंट तारीख
नोटिफिकेशन जारी 29 अप्रैल 2026
फॉर्म शुरू 29 अप्रैल 2026
अंतिम तारीख 22 मई 2026 (शाम 5 बजे तक)
फॉर्म करेक्शन 23 मई से 25 मई 2026
एडमिट कार्ड लगभग 25 जून 2026
एग्जाम डेट 5 जुलाई 2026 (रविवार)
एग्जाम टाइम सुबह 10 बजे से 12:15 बजे तक

CG Vyapam Sub Auditor Recruitment 2026 -पदों की जानकारी कैटेगरी वाइज

इस भर्ती में अलग-अलग श्रेणियों के अनुसार पदों का बंटवारा किया गया है, जिसकी जानकारी नीचे दी गई है

श्रेणी पदों की संख्या
General (UR) 29
OBC 10
SC 8
ST 22
कुल 69

CG Vyapam Sub Auditor Recruitment 2026- शैक्षणिक योग्यता

इसमें आवेदन करने के लिए सबसे जरूरी बात यह है कि आपके पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए

  • किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री प्राप्त की है
  • और कोई खास विषय नहीं दिया गया है, तो लगभग सभी अभ्यर्थी योग्य हो जाते हैं।

CG Vyapam Sub Auditor Recruitment 2026- आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार अलग-अलग रखा गया है, जिसकी जानकारी नीचे दी गई है

  • General: ₹350
  • OBC: ₹250
  • SC/ST/Divyang: ₹200

अगर आप छत्तीसगढ़ के निवासी हो और पेपर में बैठते हो, तो सरकार आपके आवेदन शुल्क को वापस भी कर सकती है नियमनुसार

CG Vyapam Sub Auditor Recruitment 2026 – चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में चयन केवल लिखित परीक्षा के आधार पर होगा, यानी आपको इंटरव्यू की चिंता करने की जरूरत नहीं है।
परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे सही जवाब देने पर 1 अंक और वही गलत उत्तर देने पर 1/4 अंक काटे जाएंगे।
पेपर को हल करने के लिए कुल 2 घंटे का समय दिया जाएगा और यह परीक्षा पूरी तरह बहुविकल्पीय प्रश्न पर आधारित होगा

CG Vyapam Sub Auditor Recruitment 2026- परीक्षा केंद्र

एग्जाम छत्तीसगढ़ के 5 डिवीजन में होगा:

  • अंबिकापुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • जगदलपुर
  • रायपुर

आपको अपना परीक्षा केंद्र आपके प्रवेश पत्र में मिलेगा।

CG Vyapam Sub Auditor पाठ्यक्रम Syllabus 2026

पूरा सिलेबस आपको आधिकारिक वेबसाइट पर मिल जाएगा, लेकिन सामान्य तौर पर नीचे दिए गए विषयों से सवाल पूछे जाते हैं

  • सामान्य ज्ञान
  • गणित
  • रीजनिंग
  • लेखा

इन विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे

Advertisement

CG Vyapam Sub Auditor Recruitment 2026- फॉर्म कैसे भरें

फॉर्म भरने की प्रक्रिया काफी आसान है, आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा

  • सबसे पहले व्यापम के अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है |
  • अगर आपका प्रोफाइल नही बना है तो आपको अपना प्रोफाइल बनाना होगा अगर पहले से बना हुआ है तोह सिर्फ लॉग इन करके फॉर्म भर देना है |
  • इसके बाद आपको फीस भर देना है और फीस सफलतापूर्वक जमा हो जाने के बाद फाइनल सबमिट कर देना है |
  • अगर फॉर्म भरते समय गलती हो जाए तो फॉर्म सुधारने के लिए 3 दिनों का समय मिलेगा 23 मई से 25 मई 2026 तक

CG Vyapam Sub Auditor Recruitment 2026 – एडमिट कार्ड

एडमिट कार्ड को परीक्षा के 7 दिन पहले वेबसाइट में जारी कर दिया जायेगा जिसको अभ्यर्थी डाउनलोड करके प्रिंट करवाके के परीक्षा केंद्र में ले जाना है और ध्यान रखें कि एडमिट कार्ड डाक से नहीं भेजा जाएगा, इसलिए समय पर वेबसाइट से डाउनलोड कर लें |

परीक्षा दिवस दिशा निर्देश

  • परीक्षा केंद्र में कम से कम 2 घंटे पहले पहुंचना है|
  • गेट 9:30 बजे बंद हो जाएगा |
  • देर से प्रवेश नहीं मिलेगा |

क्या लेकर जाना है:

  • एडमिट कार्ड का प्रिंट कॉपी |
  • काला या नीला पेन |
  • आधार कार्ड या पेन कार्ड |

महत्वपूर्ण निर्देश

  • अभ्यर्थी सिर्फ छत्तीसगढ़ निवासी ही होना चाहिये |
  • डिग्री अंतिम तिथि तक पूर्ण होना चाहिए |
  • ऑफलाइन आवेदन को स्वीकार नहीं किया जायेगा |
  • अगर उत्तर कुंजी में ऑब्जेक्शन करना है तो |
  • ₹50 प्रति सवाल देना पड़ेगा और सबूत के साथ जमा करना होगा |

CG Vyapam Sub Auditor Recruitment 2026 – आयु सीमा

इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।

CG Vyapam Sub Auditor Recruitment 2026 – वेतनमान (Salary)

Sub Auditor पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को ₹25,300 से ₹80,500 (लेवल 6) के अनुसार वेतन दिया जाएगा।

CG Vyapam Sub Auditor Recruitment 2026 महत्वपूर्ण लिंक

विवरण लिंक
ऑनलाइन आवेदन CG Vyapam Sub Auditor ऑनलाइन आवेदन
आधिकारिक सूचना CG Vyapam आधिकारिक अधिसूचना PDF 
आधिकारिक वेबसाइट CG Vyapam आधिकारिक वेबसाइट

 

IIT Bhilai Faculty Recruitment 2026 पूरी जानकारी यहाँ देखें

कुल मिलाकर देखा जाए तो ये भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए अच्छा मौका है जो छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं। अगर आपकी तैयारी ठीक है तो आप इसमें अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।

 

CG Vyapam Sub Auditor Recruitment 2026 में कुल कितने पद हैं?

इस भर्ती के तहत कुल 69 पदों पर Sub Auditor (उप अंककेक्षक) की भर्ती की जा रही है।

CG Vyapam Sub Auditor Recruitment 2026 के लिए योग्यता क्या है?

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Bachelor Degree) होना आवश्यक है।

CG Vyapam Sub Auditor Recruitment 2026 की चयन प्रक्रिया क्या है?

इस भर्ती में चयन केवल लिखित परीक्षा (OMR आधारित) के माध्यम से किया जाएगा, जिसमें 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे।

CG Vyapam Sub Auditor Recruitment 2026 में आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार CG Vyapam की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है।

CG Vyapam Sub Auditor Recruitment 2026 की आयु सीमा क्या है?

इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।

CG Vyapam Sub Auditor Recruitment 2026 में सैलरी कितनी मिलती है?

Sub Auditor पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को छत्तीसगढ़ शासन के नियमों के अनुसार वेतनमान दिया जाएगा, जो लगभग ₹25,300 से ₹80,500 (लेवल 6) के बीच हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button