Latest Jobs

आईटीआई बिलासपुर में भर्ती 2026 6 पदों पर बिना परीक्षा सीधी भर्ती, अभी आवेदन करें

आईटीआई बिलासपुर भर्ती 2026 के तहत गेस्ट लेक्चरर के 6 पदों पर ऑफलाइन आवेदन शुरू। 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा या डिग्री वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि 27 अप्रैल 2026 है।

अगर आप आईटीआई बिलासपुर में भर्ती का इंतजार कर रहे थे तो आपके लिए यह एक सुनहरा मौका है । जिला नोडल संस्था, आदर्श औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कोनी बिलासपुर के तहत गेस्ट लेक्चरर के पदों पर भर्ती निकली है।इस भर्ती में गेस्ट लेक्चरर के पदों के लिए भर्ती निकली है और खास बात ये है कि आवेदन ऑफलाइन तरीके से करना है, मतलब ज्यादा झंझट नहीं फॉर्म को सीधे डाक के द्वारा बताये गए पते पर भेजना है ।

आईटीआई बिलासपुर में कुल 6 पदों पर अलग-अलग ट्रेड के लिए भर्ती निकली है। अगर आपने 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा या डिग्री की है तो आपके पास अच्छा मौका है । जिसमें आप आवेदन कर सकते है और इस भर्ती की अंतिम तिथि 27 अप्रैल 2026 है |

आईटीआई बिलासपुर भर्ती की जानकारी
आईटीआई बिलासपुर भर्ती

Table of Contents

आईटीआई बिलासपुर भर्ती का संक्षिप्त विवरण

जानकारी विवरण
पोस्ट नाम गेस्ट लेक्चरर
संगठन शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बिलासपुर
कुल पद 6
आवेदन मोड ऑफलाइन
नौकरी स्थान बिलासपुर
अंतिम तिथि 27 अप्रैल 2026 (शाम 5 बजे तक)

पदों का विवरण

इस भर्ती में कुल 6 पद निकाले गए है वो भी अलग अलग ट्रेड में जिसके लिए अभ्यर्थी को ऑफलाइन (स्वयं जाकर या डाक द्वारा) आवेदन को जमा करना होगा |
और इस भर्ती में

Advertisement
क्रमांक पद का नाम पदों की संख्या
1 मैकेनिक मोटर व्हीकल 1
2 पेंटर जनरल 1
3 वर्कशॉप कैलकुलेशन और इंजीनियरिंग ड्राइंग 3
4 एम्प्लॉयबिलिटी स्किल 1
कुल पद 6

गेस्ट लेक्चरर पात्रता मानदंड

अलग अलग ट्रेड के लिए अलग अलग शैक्षणिक योग्यता माँगा गया है जो की इस प्रकार है

मैकेनिक मोटर व्हीकल

  • अभ्यार्थी न्यूनतम 10वीं या 11वीं पास होना अनिवार्य है |
  • संबंधित ट्रेड में राष्ट्रीय प्रमाण पत्र या शिक्षुता प्रमाण पत्र होना चाहिए |
  • मैकेनिकल या ऑटोमोबाइल में डिप्लोमा या डिग्री होना चाहिए |
  • हल्के वाहन का स्थायी लाइसेंस जरूरी है |
  • उच्च प्रशिक्षण संस्थान से प्रशिक्षण होना चाहिए |

पेंटर जनरल

  • अभ्यार्थी न्यूनतम 10वीं या 11वीं पास |
  • संबंधित ट्रेड प्रमाण पत्र शिक्षुता प्रमाण पत्र होना चाहिए |
  • प्रशिक्षण संस्थान से प्रमाण पत्र होना चाहिए

वर्कशॉप कैलकुलेशन और इंजीनियरिंग ड्राइंग

  • अभ्यार्थी के पास न्यूनतम 10वीं या 11वीं पास
  • संबंधित ट्रेड प्रमाण पत्र होना चाहिए
  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या डिग्री होना चाहिए
  • प्रशिक्षण संस्थान से प्रमाण पत्र होना चाहिए

एम्प्लॉयबिलिटी स्किल

  • बीबीए डिग्री अनिवार्य है |

बिलासपुर गेस्ट लेक्चरर शैक्षणिक योग्यता

अभ्यार्थी 10वीं / 11वीं पास होना अनिवार्य है इन सब के साथ आईटीआई, डिप्लोमा या डिग्री होना चाहिए |

गेस्ट लेक्चरर अनुभव

इस पद के लिए किसी भी प्रकार का अनुभव नहीं माँगा गया है लेकिन अनुभवी उम्मीदवार को प्राथमिकता मिल सकती है

आईटीआई बिलासपुर गेस्ट लेक्चरर आयु सीमा

विवरण जानकारी
न्यूनतम आयु 18 साल
आयु की गणना अंतिम तिथि के अनुसार होगी

वेतन विवरण

विवरण जानकारी
प्रति घंटा वेतन 140 रुपये
प्रतिदिन कार्य समय अधिकतम 5 घंटे
अधिकतम मासिक वेतन 15000 रुपये

आईटीआई बिलासपुर गेस्ट लेक्चरर चयन प्रक्रिया

  • चयन पूरी तरह मेरिट पर आधारित होगा किसी भी प्रकार का परीक्षा नही होगा |
  • तकनीकी योग्यताओं के अंकों के आधार पर चयन किया जायेगा |
  • जहां प्रशिक्षक प्रमाण पत्र जरूरी है वहां पहले उसी के आधार पर मेरिट सूची बनेगी |
  • अगर ऐसे उम्मीदवार नहीं मिलते तो अन्य योग्य उम्मीदवारों में से चयन किया जायेगा |

आवेदन की अंतिम तिथि

विवरण तिथि
आवेदन की अंतिम तिथि 27 अप्रैल 2026

बिलासपुर गेस्ट लेक्चरर आवेदन प्रक्रिया

अगर आप आवेदन करना चाहते हैं तो ये स्टेप फॉलो करो:

  • आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करके तैयार करो |
  • सभी जानकारी को उनके स्थानों में सही-सही भरो |
  • सभी जरूरी दस्तावेज लगाओ और इन सब के साथ |
  • फोटो
  • हस्ताक्षर
  • 10वीं की मार्कशीट
  • सभी प्रमाण पत्र
  • और सभी दस्तावेजो पर खुद का हस्ताक्षर करना जरूरी है |
  • अलग-अलग पद के लिए अलग-अलग आवेदन देना होगा |
  • तथा लिफाफे पर संस्था और ट्रेड का नाम लिखना जरूरी है |
  • और आवेदन को स्वयं जाकर या स्पीड पोस्ट / रजिस्टर्ड डाक द्वारा निचे दिए गये पते पर भेजना है |

भेजने का पता:
प्राचार्य, आदर्श औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, कोनी बिलासपुर (छत्तीसगढ़) पिन 495009

जरूरी निर्देश

  • अपूर्ण या गलत फॉर्म सीधे निरस्त कर दिया जाएगा |
  • फोटो और दस्तावेज बिना हस्ताक्षर के मान्य नहीं होंगे |
  • एक फॉर्म में एक ही ट्रेड डालना है एक से ज्यादा ट्रेड होने पे फॉर्म स्वयं निरस्त्र माना जायेगा |
  • अभ्यर्थी को छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना जरूरी है |
  • अंतिम तिथि और अंतिम समय के बाद आए आवेदन स्वीकार नहीं होंगे |
  • चयन के बाद जॉइन नहीं किया तो मौका अगले को मिलेगा |

महत्वपूर्ण लिंक

महत्वपूर्ण लिंक जानकारी
आधिकारिक सूचना आईटीआई बिलासपुर भर्ती आधिकारिक सूचना डाउनलोड करें
आवेदन फॉर्म आईटीआई बिलासपुर आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें
आईआईटी भिलाई फैकल्टी पदों पर आवेदन करे आईआईटी भिलाई फैकल्टी भर्ती 2026 के लिए आवेदन करें

नई सरकारी नौकरियों की अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें। :- यहां क्लिक करें

आईटीआई बिलासपुर भर्ती 2026 में कुल कितने पद हैं?

इस भर्ती में कुल 6 पद गेस्ट लेक्चरर के लिए निकाले गए हैं।

आवेदन कैसे करना होगा?

आवेदन ऑफलाइन करना है। आप खुद जाकर या स्पीड पोस्ट / रजिस्टर्ड डाक के जरिए आवेदन जमा कर सकते हैं।

आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

अंतिम तिथि 27 अप्रैल 2026 है, शाम 5 बजे तक आवेदन पहुंच जाना चाहिए।

क्या इसमें कोई परीक्षा होगी?

नहीं, इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन मेरिट के आधार पर होगा।

चयन कैसे किया जाएगा?

तकनीकी योग्यता के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट बनेगी और उसी से चयन होगा।

सैलरी कितनी मिलेगी?

140 रुपये प्रति घंटा के हिसाब से भुगतान मिलेगा और अधिकतम 15000 रुपये प्रति माह मिल सकते हैं।

क्या एक से ज्यादा पद के लिए आवेदन कर सकते हैं?

हाँ, कर सकते हैं लेकिन हर पद के लिए अलग-अलग आवेदन फॉर्म भरना होगा।

क्या दूसरे राज्य के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं?

नहीं, इस भर्ती में छत्तीसगढ़ का निवासी होना जरूरी है।

आवेदन के साथ कौन-कौन से दस्तावेज लगेंगे?

फोटो हस्ताक्षर 10वीं की मार्कशीट सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र पहचान पत्र सभी पर खुद का हस्ताक्षर होना जरूरी है।

क्या अनुभव जरूरी है?

अनुभव जरूरी नहीं है, लेकिन अगर है तो आपको फायदा मिल सकता है।

अगर फॉर्म में गलती हो गई तो क्या होगा?

गलत या अधूरा फॉर्म सीधे निरस्त कर दिया जाएगा, इसलिए ध्यान से भरना जरूरी है।

क्या एक ही फॉर्म में कई ट्रेड डाल सकते हैं?

नहीं, एक फॉर्म में सिर्फ एक ही ट्रेड या विषय डालना होगा।

चयन के बाद जॉइन नहीं किया तो क्या होगा?

अगर चयन के बाद जॉइन नहीं करते हैं तो आपका चयन रद्द हो जाएगा और अगली सूची वाले उम्मीदवार को मौका मिलेगा।

क्या यह स्थायी नौकरी है?

नहीं, यह अस्थायी यानी गेस्ट लेक्चरर आधारित नौकरी है।

आवेदन कहां भेजना है?

प्राचार्य, आदर्श औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, कोनी बिलासपुर (छत्तीसगढ़) पिन 495009 पर भेजना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button