Latest Jobs

IIT Delhi Fellowship 2026: UG PG Students के लिए Research का बड़ा मौका

IIT Delhi SRFP 2026 के लिए apply शुरू। UG PG students के लिए research fellowship, stipend ₹2000/week, last date 3 अप्रैल। अभी apply करे।

अगर आप engineering field में पढ़ रहे हो और कुछ अलग करना चाहते हो, research में interest है तो ये मौका थोड़ा miss करना सही नही होगा। IIT Delhi (Indian Institute Of Technology Delhi) ने 2026 के लिए Summer Research Fellowship Programme निकाला है जिसमें UG और PG दोनों students apply कर सकते है।

इस programme में students को IIT Delhi के professors के साथ real research करने का chance मिलेगा, जो future career में बहुत help करता है।

क्या है ये IIT Delhi Fellowship Program

ये एक 8 हफ्ते का Summer Research Program है जो खास करके बाहर के colleges के students के लिए है (IIT Delhi के students apply नही कर सकते)।

Advertisement

इसमे students को practical research करने का मौका मिलता है, मतलब सिर्फ theory नही बल्कि actual काम करना पड़ता है।

IIT Delhi Summer Research Fellowship 2026 students program
IIT Delhi SRFP 2026 के लिए आवेदन शुरू
Event Date
Programme Duration 13 मई 2026 से 13 जुलाई 2026
Application Start 16 मार्च 2026
Last Date 3 अप्रैल 2026
Result मई 2026 में आएगा

Eligibility Criteria कौन apply कर सकता है

UG Students के लिए:

  • कम से कम 2 साल की engineering complete होनी चाहिए
  • अपने branch में top 10 rank में होना जरूरी है
  • IIT Delhi के student नही होना चाहिए

PG Students (M.Tech / M.E.) के लिए:

  • कम से कम 1st semester complete होना चाहिए
  • अपने batch में top 10 rank
  • Minimum 70% marks या CGPA 7.0/10 होना चाहिए

अगर ये criteria match नही करता तो apply करना बेकार है, reject हो जाएगा mostly

Fellowship में क्या-क्या मिलेगा

  • Travel Cost: सिर्फ sleeper class train का (आना-जाना)
  • Stay: IIT Delhi hostel में free रहना + खाना
  • Stipend: ₹2000 per week

मतलब 8 हफ्ते में लगभग ₹16,000 तक मिल सकता है

Important बात जो लोग ignore कर देते है

  • आपको IIT Delhi में visiting student के रूप में register किया जाएगा
  • कोई registration fee नही देना पड़ेगा
  • लेकिन आपको खुद का insurance करवाना पड़ेगा (accident cover वाला)

ये छोटी चीज लगती है लेकिन जरूरी होता है, नही किया तो problem हो सकता है

Apply कैसे करे (Step by Step)

  1. Official website पर जाओ: https://oldacademics.iitd.ac.in/srf/main.php
  2. Online form fill करो
  3. Documents upload करो
  • Photo (JPG, 200×230 px, max 100 KB)
  • Grade Card (PDF)
  • Rank Certificate (PDF)
  • NOC (No Objection Certificate) college से

ध्यान रखना documents clear होना चाहिए, blur हुआ तो application reject भी हो सकता है

Final Selection के बाद क्या होगा

  • joining के time original documents दिखाने पड़ेंगे
  • hard copy अभी submit नही करनी है
  • selection के बाद proper verification होगा

महिला एवं बाल विकास विभाग सरगुजा भर्ती 2026 अभी आवेदन करे

IIT Delhi Summer Research Fellowship 2026 क्या होता है?

ये एक 8 week का research program है जहां students IIT Delhi के professors के under काम करता है और real research सीखता है, जो future में बहुत काम आता है।

IIT Delhi SRFP 2026 के लिए कौन eligible है?

UG students जिनका 2 साल complete हो चुका है और PG (M.Tech/M.E.) students जिनका 1st semester complete है और top 10 rank में है वही apply कर सकता है।

IIT Delhi के students इस fellowship में apply कर सकते है या नही?

नही, ये programme specially बाहर के colleges के students के लिए है, IIT Delhi students allowed नही है इसमें।

IIT Delhi Summer Research Fellowship 2026 की last date क्या है?

इसका last date 3 अप्रैल 2026 है, उसके बाद form submit नही होगा।

इस fellowship में कितना stipend मिलता है और total कितना बनता है?

इसमें ₹2000 per week मिलता है, मतलब पूरा program में करीब ₹16,000 तक मिल जाता है।

IIT Delhi SRFP 2026 apply करने के लिए कौन-कौन से documents चाहिए?

Photo, grade card, rank certificate और college का NOC देना जरूरी होता है, बिना इसके form complete नही होगा।

क्या इस fellowship के लिए insurance जरूरी है?

हाँ, selected students को खुद का accident insurance करवाना पड़ेगा, ये mandatory होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button