Latest Jobs

SAGES Dhamtari Vacancy 2025 | स्वामी आत्मानंद स्कूल धमतरी में 61 शिक्षक पदों पर बिना परीक्षा भर्ती

SAGES Dhamtari Recruitment 2025 में 61 शिक्षक पदों पर भर्ती। आवेदन ऑफलाइन मोड से करें, कोई परीक्षा नहीं। अंतिम तिथि 17 नवंबर 2025। अभी फॉर्म डाउनलोड करें!

अगर आप छत्तीसगढ़ में सरकारी स्कूल में शिक्षक बनना चाहते हो तो अब मौका आ गया है। Swami Atmanand Government English Medium Schools (SAGES) धमतरी में 61 पदों पर भर्ती निकली है। इसमें किसी भी तरह की लिखित परीक्षा नहीं होगी, आपका चयन सीधा मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा।

SAGES Dhamtari Recruitment 2025

धमतरी स्वामी आत्मानंद स्कूल भर्ती 2025 की पूरी जानकारी

विवरण जानकारी
भर्ती संगठन कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, धमतरी (छ.ग.)
स्कूल का नाम स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (SAGES)
कुल पद 61
पदों के नाम व्याख्याता, शिक्षक, सहायक शिक्षक
आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन (स्पीड पोस्ट/पंजीकृत डाक)
चयन प्रक्रिया शैक्षणिक योग्यता पर आधारित मेरिट लिस्ट
आधिकारिक वेबसाइट dhamtari.gov.in

पदों का विवरण (SAGES Dhamtari Vacancy 2025)

स्कूल का नाम पद
स्वामी आत्मानंद स्कूल, बठेना 03
स्वामी आत्मानंद स्कूल, नगरी 05
स्वामी आत्मानंद स्कूल, भैसमुंडी 06
स्वामी आत्मानंद स्कूल, कण्डेल 07
स्वामी आत्मानंद स्कूल, चर्रा 09
स्वामी आत्मानंद स्कूल, कुरूद 04
स्वामी आत्मानंद स्कूल, भखारा 06
स्वामी आत्मानंद स्कूल, गोकुलपुर 08
स्वामी आत्मानंद स्कूल, कुकरेल 10
स्वामी आत्मानंद स्कूल, आमदी 03
कुल 61 पद

महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

कार्यक्रम तिथि
अधिसूचना जारी 06 नवंबर 2025
आवेदन शुरू 06 नवंबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि 17 नवंबर 2025 (शाम 5 बजे तक)

शैक्षणिक योग्यता और वेतन (Qualification & Salary)

पद योग्यता वेतन
व्याख्याता (Lecturer) संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन (द्वितीय श्रेणी) + बी.एड. अनिवार्य ₹38,100/-
शिक्षक (Teacher) स्नातक (न्यूनतम 45% अंक) + D.Ed./B.Ed./B.El.Ed. + TET पास ₹35,400/-
सहायक शिक्षक (Asst. Teacher) 12वीं पास (45%) + D.Ed./B.Ed./B.El.Ed. + TET (प्राथमिक) पास ₹25,300/-

अंग्रेजी माध्यम पदों के लिए उम्मीदवार की पूरी शिक्षा अंग्रेजी माध्यम में होनी चाहिए।

Advertisement

आयु सीमा (Age Limit)

न्यूनतम आयु: 21 वर्ष और अधिकतम आयु: 35 वर्ष (1 जनवरी 2025 तक)।
आरक्षित वर्ग के लिए सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क (Application Fee)

श्रेणी शुल्क
सभी वर्ग ₹0 /- (कोई शुल्क नहीं)

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

इस भर्ती में कोई परीक्षा नहीं होगी। चयन शैक्षणिक मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा।

  • 10वीं, 12वीं, स्नातक और स्नातकोत्तर के अंकों का औसत लिया जाएगा।
  • अनुभव और उच्च योग्यता वालों को वरीयता दी जाएगी।

आवेदन प्रक्रिया (How to Apply)

  1. सबसे पहले dhamtari.gov.in से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें।
  2. फॉर्म को साफ-सुथरे तरीके से भरें और फोटो लगाएं।
  3. सभी आवश्यक दस्तावेजों की सेल्फ-अटेस्टेड कॉपी लगाएं।
  4. लिफाफे पर लिखें “Application for the Post of (पद का नाम)”।
  5. फॉर्म को स्पीड पोस्ट या पंजीकृत डाक से भेजें:

पता:
कार्यालय प्राचार्य, पी.एम. श्री मेहतरू राम धीवर शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बठेना (धमतरी),
जिला जेल रोड, अर्जुनी थाना के पास, बठेना, धमतरी, पिन – 493773

आपका आवेदन 17 नवंबर 2025 शाम 5 बजे तक पहुंच जाना चाहिए।

महत्वपूर्ण लिंक्स (Important Links)

विषय सुचना
Online Application Link यहां क्लिक करें
Download Notification PDF यहां डाउनलोड करें
Official Website Link dhamtari.gov.in
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन

SAGES Dhamtari Vacancy 2025 में बिना परीक्षा के सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका है। कुल 61 पदों पर भर्ती निकली है। आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन है और आखिरी तारीख 17 नवंबर 2025 है। इसलिए देर मत करें, जल्दी आवेदन करें और अपने डॉक्यूमेंट तैयार रखें।

Also Read :- WCD Sarangarh Bilaigarh Bharti 2025

SAGES Dhamtari Vacancy 2025 में कितने पद हैं?

इस भर्ती में कुल 61 पद निकले हैं, जो धमतरी जिले के 10 अलग-अलग स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में भरे जाएंगे।

आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

आवेदन की अंतिम तिथि 17 नवंबर 2025 (शाम 5 बजे तक) है। इसके बाद पहुंचे आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

इस भर्ती के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

जो उम्मीदवार 12वीं पास, ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट हैं और D.Ed./B.Ed./B.El.Ed. + TET पास किए हैं, वे आवेदन कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया क्या है?

चयन पूरी तरह शैक्षणिक अंकों की मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। इसमें कोई परीक्षा नहीं होगी।

आवेदन शुल्क कितना है?

इस भर्ती में कोई आवेदन शुल्क नहीं है। सभी उम्मीदवार फ्री में आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन कैसे भेजना है?

आवेदन ऑफलाइन भेजना है। फॉर्म को भरकर और सभी डॉक्यूमेंट्स लगाकर नीचे दिए पते पर भेजें 👇 📮 कार्यालय प्राचार्य, पी.एम. श्री मेहतरू राम धीवर शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बठेना, धमतरी, पिन – 493773

चयनित उम्मीदवारों को कितना वेतन मिलेगा?

Lecturer: ₹38,100/- प्रति माह Teacher: ₹35,400/- प्रति माह Assistant Teacher: ₹25,300/- प्रति माह

क्या इस भर्ती में परीक्षा होगी?

नहीं ❌, SAGES Dhamtari Recruitment 2025 में कोई परीक्षा नहीं है, सिर्फ मेरिट और दस्तावेज़ जांच के आधार पर चयन होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button