Latest Jobs

जिला पंचायत बालोद भर्ती 2026: NRLM में 6 पदों पर आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

जिला पंचायत बालोद भर्ती 2026 के तहत NRLM में 6 पदों पर भर्ती निकली है। जानिए योग्यता, आयु सीमा, सैलरी, चयन प्रक्रिया और ऑफलाइन आवेदन कैसे करें। अंतिम तिथि 08 अप्रैल 2026

अगर आप सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे थे और खास करके छत्तीसगढ़ में काम करना चाहते है, तो ये भर्ती आपके लिए काफी अच्छा मौका हो सकता है। जिला पंचायत बालोद भर्ती 2026 के तहत कई पदों पर आवेदन मांगे गए है, जिसमें NRLM (राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन) के अंदर काम करने का मौका मिलेगा।

इस भर्ती में सबसे खास बात ये है कि इसमें अलग-अलग पद है और हर पोस्ट के लिए अलग योग्यता रखी गई है, तो अगर आप ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट है तो आपके लिए भी इसमें चांस बन सकता है। यहां हम आपको पूरी डिटेल आसान भाषा में बताएंगे जिससे आपको समझने में कोई दिक्कत नहीं होगी।

जिला पंचायत बालोद भर्ती 2026 NRLM वैकेंसी 6 पद सैलरी 39875 आवेदन ऑफलाइन छत्तीसगढ़ जॉब
जिला पंचायत बालोद भर्ती 2026 – NRLM के तहत 6 पदों पर आवेदन शुरू, सैलरी ₹39,875 तक

भर्ती का संक्षिप्त विवरण

विभाग का नाम जिला पंचायत बालोद (छ.ग.)
मिशन राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM)
कुल पद 6 पद
आवेदन मोड ऑफलाइन (स्पीड पोस्ट / रजिस्टर्ड डाक)
नौकरी का प्रकार संविदा आधारित
लोकेशन बालोद, छत्तीसगढ़

पदों का नाम और सैलरी

पद का नाम कुल पद मासिक वेतन
विकासखंड परियोजना प्रबंधक 3 ₹39,875
क्षेत्रीय समन्वयक 2 ₹26,490
लेखा सह MIS सहायक 1 ₹23,350

इस भर्ती में अलग-अलग पोस्ट के हिसाब से सैलरी भी अलग है, जो काफी अच्छा माना जाता है संविदा जॉब के हिसाब से।

Advertisement

शैक्षणिक योग्यता

विकासखंड परियोजना प्रबंधक:
पोस्ट ग्रेजुएट या 2 साल का डिप्लोमा होना चाहिए और कम से कम 2 साल का अनुभव जरूरी है ग्रामीण विकास या संबंधित क्षेत्र में।

क्षेत्रीय समन्वयक:
ग्रेजुएशन + कंप्यूटर डिप्लोमा और 1 साल का अनुभव जरूरी है।

लेखा सह MIS सहायक:
कॉमर्स में ग्रेजुएशन + कंप्यूटर डिप्लोमा जरूरी है, और टैली सर्टिफिकेट वालों को ज्यादा प्राथमिकता मिलेगा।

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 35 वर्ष

आरक्षित वर्ग को सरकारी नियम के अनुसार छूट भी मिलेगा, जो कि काफी लोगों के लिए फायदा रहेगा।

आवेदन प्रक्रिया (Offline Apply)

इस भर्ती में आपको ऑनलाइन आवेदन नहीं करना है, बल्कि ऑफलाइन करना होगा:

  • सबसे पहले आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें
  • फॉर्म को सही-सही भरें
  • सभी दस्तावेज संलग्न करें
  • फोटो लगाएं और self-attest करें
  • स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड डाक से भेजें

ध्यान रखे: हाथ से जाकर या ईमेल से आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन दिनांक 08.04.2026 को कार्यालयीन समय 5.30 बजे तक विज्ञापन में दर्शित शैक्षणिक योग्यता, आवश्यक दस्तावेजों तथा नवीनतम स्व – प्रमाणित फोटो के साथ कार्यालय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बालोद जिला बालोद छ.ग.के पते पर भेजे

जरूरी दस्तावेज

  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • अनुभव प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • फोटो
  • आधार कार्ड

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में चयन मेरिट के आधार पर होगा, जिसमें ये सब शामिल रहेगा:

  • शैक्षणिक अंक
  • अनुभव
  • साक्षात्कार / लिखित परीक्षा / कौशल परीक्षा

यानि जितना ज्यादा आपका अनुभव और मार्क्स होगा उतना ज्यादा चांस रहेगा चयन का।

महत्वपूर्ण तिथि

घटना तिथि
आवेदन की अंतिम तिथि 08 अप्रैल 2026

ध्यान रहे कि अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं होगा, इसलिए पहले ही भेज देना बेहतर रहेगा।

Advertisement

महत्वपूर्ण लिंक

विवरण लिंक
ऑफिशियल वेबसाइट www.balod.gov.in
नोटिफिकेशन डाउनलोड करे 

नारायणपुर महिला एवं बाल विकास भर्ती 2026: IT असिस्टेंट

जिला पंचायत बालोद भर्ती 2026 में कितने पद हैं?

इस भर्ती में कुल 6 पद निकाले गए है जिसमें विकासखंड परियोजना प्रबंधक, क्षेत्रीय समन्वयक और लेखा सह MIS सहायक शामिल है।

Balod NRLM Recruitment 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

इस भर्ती के लिए आपको ऑफलाइन आवेदन करना होगा और फॉर्म को स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड डाक से भेजना होगा।

इस भर्ती में सैलरी कितनी मिलेगी?

इस भर्ती में सैलरी ₹23,350 से ₹39,875 प्रति माह तक मिलेगा, जो पद के अनुसार अलग-अलग है।

आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?

इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 08 अप्रैल 2026 रखी गई है।

क्या अन्य राज्य के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं?

नहीं, इस भर्ती के लिए केवल छत्तीसगढ़ राज्य के मूल निवासी ही पात्र हैं।

चयन प्रक्रिया कैसे होगी?

चयन मेरिट, अनुभव, इंटरव्यू, लिखित परीक्षा और कौशल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

क्या यह स्थायी नौकरी है?

नहीं, यह संविदा आधारित नौकरी है जो शुरुआत में 1 वर्ष के लिए होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button