जिला पंचायत बेमेतरा भर्ती 2026: 5 पदों पर आवेदन शुरू, सैलरी ₹39,875 तक
जिला पंचायत बेमेतरा भर्ती 2026 के तहत SRLM बिहान में 5 पदों पर भर्ती निकली है। जानिए योग्यता, सैलरी, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया और अंतिम तिथि की पूरी जानकारी हिंदी में।
अगर आप छत्तीसगढ़ में सरकारी जॉब की तलाश में हो और खास करके ग्रामीण विकास / बिहान मिशन में काम करना चाहते हो, तो ये भर्ती आपके लिए काफी अच्छा मौका बन सकता है। ये भर्ती जिला पंचायत बेमेतरा के तहत निकली है जिसमें Block Level Manager और Coordinator जैसे पोस्ट पर भर्ती हो रही है।

भर्ती का छोटा सा ओवरव्यू
| चीज | जानकारी |
|---|---|
| विभाग | जिला पंचायत बेमेतरा (बिहान) |
| भर्ती नाम | SRLM Bemetara Recruitment 2026 |
| कुल पद | 05 |
| आवेदन मोड | ऑफलाइन (डाक द्वारा) |
| अंतिम तिथि | 10 अप्रैल 2026 |
| जॉब लोकेशन | बेमेतरा, छत्तीसगढ़ |
पद का नाम और सैलरी (Post & Salary)
विकासखण्ड परियोजना प्रबंधक
पद संख्या: 03
सैलरी: ₹39,875 प्रति माह
क्षेत्रीय समन्वयक
पद संख्या: 02
सैलरी: ₹26,490 प्रति माह
कुल मिलाकर 5 पद पर भर्ती हो रही है
योग्यता (Eligibility Details)
परियोजना प्रबंधक (BPM)
- पोस्ट ग्रेजुएट या 2 साल का डिप्लोमा होना चाहिए
- कम से कम 2 साल का अनुभव जरूरी
- अनुभव ग्रामीण विकास / आजीविका / गरीबी उन्मूलन में होना चाहिए
क्षेत्रीय समन्वयक
- ग्रेजुएशन पास होना चाहिए
- कंप्यूटर में डिप्लोमा / सर्टिफिकेट जरूरी
- कम से कम 1 साल का अनुभव होना चाहिए
मेरिट कैसे बनेगा (Selection Process)
Selection पूरी तरह से मेरिट + इंटरव्यू + परीक्षा पर रहेगा
- 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन / पोस्ट ग्रेजुएशन के नंबर
- अनुभव के लिए extra अंक
- इंटरव्यू / स्किल टेस्ट
मतलब साफ है — सिर्फ degree से नहीं, experience भी काफी matter करेगा
आयु सीमा (Age Limit)
- न्यूनतम: 21 वर्ष
- अधिकतम: 35 वर्ष
- आरक्षित वर्ग को नियम अनुसार छूट मिलेगा
उम्र की गणना 1 जनवरी 2026 से होगी
जरूरी दस्तावेज (Documents Required)
- 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन / PG मार्कशीट
- अनुभव प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (अगर लागू हो)
- निवास प्रमाण पत्र (CG का होना जरूरी)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- स्वयं प्रमाणित (Self Attested) दस्तावेज
आवेदन कैसे करें (Offline Apply Process)
- आवेदन सिर्फ स्पीड पोस्ट / रजिस्टर्ड डाक से भेजना है
- खुद जाकर या ईमेल से आवेदन मान्य नहीं होगा
- अलग-अलग पोस्ट के लिए अलग आवेदन देना पड़ेगा
- लिफाफे के ऊपर पोस्ट का नाम लिखना जरूरी है
- एक खाली लिफाफा + ₹5 का टिकट भी लगाना होगा
भेजने का पता:
मुख्य कार्यपालन अधिकारी,
जिला पंचायत बेमेतरा, छत्तीसगढ़
महत्वपूर्ण तिथि (Important Date)
- आवेदन की अंतिम तिथि: 10 अप्रैल 2026 (शाम 5:30 बजे तक)
इसके बाद आने वाले फॉर्म सीधे reject हो जाएंगे
कुछ जरूरी बातें (Important Rules)
- सिर्फ छत्तीसगढ़ के निवासी ही आवेदन कर सकते है
- आवेदन में गलती हुई तो सीधा reject
- अनुभव सही format में देना जरूरी है
- फर्जी जानकारी देने पर नौकरी cancel हो जाएगी
- चयन के बाद भी document verification होगा
महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)
| लिंक | विवरण |
|---|---|
| ऑफिशियल वेबसाइट | www.bemetara.gov.in |
| बिहान वेबसाइट | www.bihan.gov.in |
| Official Notification | Click Here |
| आवेदन फार्म | Click Here |
जिला पंचायत बालोद भर्ती 2026 NRLM Recruitment
क्या यह स्थायी नौकरी है?
नहीं, यह संविदा (contract) आधारित भर्ती है जो शुरुआत में 1 वर्ष के लिए होगी।
चयन प्रक्रिया क्या है?
चयन मेरिट, लिखित/कौशल परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
क्या अन्य राज्य के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं?
नहीं, केवल छत्तीसगढ़ राज्य के मूल निवासी ही आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती में अधिकतम सैलरी कितनी है?
विकासखण्ड परियोजना प्रबंधक पद के लिए अधिकतम सैलरी ₹39,875 प्रति माह है
क्या बिना अनुभव वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं?
नहीं, दोनों पदों के लिए न्यूनतम अनुभव अनिवार्य है।
आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
आवेदन की अंतिम तिथि 10 अप्रैल 2026 शाम 5:30 बजे तक है।
SRLM Bemetara Recruitment 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?
आवेदन केवल ऑफलाइन माध्यम से स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड डाक के जरिए करना होगा।
जिला पंचायत बेमेतरा भर्ती 2026 में कुल कितने पद हैं?
इस भर्ती में कुल 5 पद निकाले गए हैं जिसमें परियोजना प्रबंधक और क्षेत्रीय समन्वयक शामिल है।



