Latest Jobs

CG Vyapam Lab Assistant Recruitment 2026: 8 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू

CG Vyapam Lab Assistant Recruitment 2026 के तहत 8 पदों पर भर्ती निकली है। योग्यता, आयु सीमा, फीस, सैलरी और ऑनलाइन आवेदन की पूरी जानकारी यहाँ देखें। अंतिम तिथि 27 जनवरी 2026।

अगर आप छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी ढूंढ रहे हो और साइंस बैकग्राउंड से हो, तो आपके लिए ये भर्ती बहुत अच्छा मौका बन सकता है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने पर्यावरण संरक्षण मंडल के अंतर्गत प्रयोगशाला सहायक (Lab Assistant) और Sampler Grade-2 के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

इस भर्ती के जरिए कुल 08 पद भरे जाएंगे। जो भी उम्मीदवार लंबे टाइम से लैब से जुड़ी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे थे, उनके लिए ये पोस्ट काफी काम की है।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 02 जनवरी 2026 से चालू हो चुकी है और फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 27 जनवरी 2026 शाम 5 बजे तक रखी गई है। इसलिए लास्ट डेट का इंतजार मत करना, टाइम रहते फॉर्म भर देना ज्यादा सही रहेगा।

Advertisement

CG Vyapam Lab Assistant Bharti 2026 की परीक्षा 22 मार्च 2026 (रविवार) को करवाई जाएगी। आवेदन का माध्यम पूरी तरह ऑनलाइन रहेगा। आप घर बैठे मोबाइल से या फिर किसी चॉइस सेंटर / साइबर कैफे से आराम से आवेदन कर सकते हो।

CG Vyapam Lab Assistant Recruitment 2026 thumbnail showing laboratory assistant working in lab, total 8 posts, last date 27 January 2026, application fees details

CG Vyapam Lab Assistant Recruitment 2026: भर्ती का विवरण

विभाग का नाम छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल, रायपुर
परीक्षा आयोजक CG Vyapam
पद का नाम प्रयोगशाला सहायक / सैम्पलर ग्रेड-2
कुल पद 08
आवेदन का तरीका ऑनलाइन
सैलरी पे मैट्रिक्स लेवल-4 (₹19,500 – ₹62,000)
नौकरी स्थान छत्तीसगढ़

Important Dates

आवेदन शुरू 02 जनवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 27 जनवरी 2026 (शाम 5 बजे तक)
करेक्शन 28 से 30 जनवरी 2026
एडमिट कार्ड 16 मार्च 2026
परीक्षा तिथि 22 मार्च 2026

Vacancy Details

अनारक्षित (UR) 05
अनुसूचित जनजाति (ST) 02
OBC 01
कुल 08 पद

Educational Qualification

उम्मीदवार को 12वीं (10+2) विज्ञान संकाय से पास होना चाहिए या फिर रसायन विज्ञान, भौतिकी, जीव विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान जैसे किसी भी Science Subject में Graduation की डिग्री होनी चाहिए।

अगर आप साइंस बैकग्राउंड से हो तो आप इस भर्ती के लिए पात्र हो।

Age Limit

आयु की गणना 01 जनवरी 2025 के आधार पर होगी। न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष रखी गई है। छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों को नियम अनुसार 5 वर्ष की अतिरिक्त छूट मिल सकती है।

Application Fee

General ₹350/-
OBC ₹250/-
SC / ST / दिव्यांग ₹200/-

Documents Required

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • सिग्नेचर
  • 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड / मोबाइल नंबर

Exam Pattern & Syllabus

चयन के लिए एक लिखित परीक्षा होगी। कुल 100 प्रश्न होंगे और परीक्षा 100 अंकों की होगी।

छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान से 20 अंक, विज्ञान विषय से 60 अंक और पर्यावरण या संबंधित विषय से 20 अंक पूछे जाएंगे।

How to Apply

  1. Important Links सेक्शन में जाकर Apply Online पर क्लिक करें
  2. New Registration करें अगर पहले से अकाउंट नहीं है
  3. लॉगिन करके भर्ती लिंक ओपन करें
  4. फॉर्म सही से भरें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें
  5. सबमिट करके प्रिंट आउट निकाल लें

Important Links

Apply Online Click Here
Notification PDF Click Here
Syllabus Click Here

CG Vyapam Lab Assistant Recruitment 2026 साइंस स्टूडेंट्स के लिए एक अच्छा मौका है। पोस्ट कम है इसलिए समय रहते आवेदन करना और तैयारी शुरू करना ज्यादा सही रहेगा।

Also Read :-SAGES Koriya Recruitment 2026

Advertisement

CG Vyapam Lab Assistant Recruitment 2026 में कुल कितने पद हैं?

इस भर्ती के अंतर्गत कुल 08 पद रखे गए हैं, जिसमें Lab Assistant और Sampler Grade-2 शामिल हैं।

CG Vyapam Lab Assistant Bharti 2026 के लिए आवेदन कब से शुरू हैं?

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 02 जनवरी 2026 से शुरू हो चुके हैं।

CG Vyapam Lab Assistant Online Form भरने की अंतिम तिथि क्या है?

आवेदन करने की अंतिम तारीख 27 जनवरी 2026 शाम 5 बजे तक है।

CG Vyapam Lab Assistant की परीक्षा कब होगी?

इस भर्ती की लिखित परीक्षा 22 मार्च 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी।

CG Vyapam Lab Assistant के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?

उम्मीदवार का 12वीं साइंस स्ट्रीम से पास होना जरूरी है या फिर किसी भी Science Subject में Graduation की डिग्री होनी चाहिए।

CG Vyapam Lab Assistant Recruitment 2026 के लिए आयु सीमा क्या है?

न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष है। छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों को नियम अनुसार आयु में छूट मिलेगी।

CG Vyapam Lab Assistant की सैलरी कितनी मिलेगी?

चयन होने पर उम्मीदवार को पे मैट्रिक्स लेवल-4 के तहत लगभग ₹19,500 से ₹62,000 तक सैलरी मिलेगी।

CG Vyapam Lab Assistant का आवेदन शुल्क कितना है?

General वर्ग के लिए ₹350, OBC के लिए ₹250 और SC/ST/दिव्यांग के लिए ₹200 आवेदन शुल्क रखा गया है।

CG Vyapam Lab Assistant भर्ती में चयन कैसे होगा?

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

CG Vyapam Lab Assistant का फॉर्म कैसे भरें?

फॉर्म भरने के लिए CG Vyapam की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर Online Apply करना होगा।

क्या CG Vyapam Lab Assistant भर्ती में नेगेटिव मार्किंग है?

ऑफिशियल नोटिफिकेशन में नेगेटिव मार्किंग को लेकर स्पष्ट जानकारी PDF में दी जाएगी, इसलिए नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।

CG Vyapam Lab Assistant Syllabus PDF कहां से डाउनलोड करें?

आप सिलेबस PDF CG Vyapam की ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button