Latest Jobs

India Post Gujarat Driver Recruitment 2026 – 48 पदों पर ड्राइवर भर्ती, 10वीं पास फॉर्म

India Post Gujarat Driver Recruitment 2026 में 48 पदों पर भर्ती निकली है। 10वीं पास उम्मीदवार Staff Car Driver पद के लिए ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। सैलरी ₹19,900 से ₹63,200, अंतिम तिथि 19 जनवरी 2026

India Post Gujarat Driver Recruitment 2026: अगर आप 10वीं पास है और ड्राइविंग आती है तो ये भर्ती आपके लिए बहुत ही बढ़िया मौका है। डिपार्टमेंट ऑफ पोस्ट्स (India Post) गुजरात सर्कल ने Staff Car Driver (Ordinary Grade) के कुल 48 पदों पर सीधी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। सबसे अच्छी बात यह है कि ये Direct Recruitment है यानी परमानेंट सरकारी नौकरी मिलने वाली है।

इस भर्ती में ऑनलाइन कुछ भी नहीं करना है, पूरा फॉर्म Offline भरा जाएगा। अगर आप सही तरीके से फॉर्म नहीं भरते तो फॉर्म रिजेक्ट भी हो सकता है, इसलिए नीचे दी गई पूरी जानकारी ध्यान से पढ़ना बहुत जरूरी है।

India Post Gujarat Driver Recruitment 2026 thumbnail showing 48 driver vacancies, 10th pass government job, last date 19 January 2026

Advertisement

Table of Contents

India Post Gujarat Driver Recruitment 2026 – पूरा विवरण

विवरण जानकारी
भर्ती बोर्ड Department of Posts, India (Gujarat Circle)
ऑफिस का नाम Mail Motor Service (MMS), Ahmedabad
पद का नाम Staff Car Driver (Ordinary Grade)
कुल पद 48
सैलरी ₹19,900 – ₹63,200 (Level-2)
जॉब लोकेशन गुजरात (अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, राजकोट, भावनगर, कच्छ आदि)
आवेदन मोड Offline (Speed Post / Registered Post)
लास्ट डेट 19 जनवरी 2026 शाम 5 बजे तक

Important Dates (महत्वपूर्ण तारीख)

  • Notification जारी: 13 दिसंबर 2025
  • फॉर्म पहुँचने की अंतिम तिथि: 19 जनवरी 2026
  • लिखित / ड्राइविंग टेस्ट: बाद में सूचित किया जाएगा

Vacancy Details (कैटेगरी वाइज पद)

कैटेगरी पद
UR (General) 30
EWS 04
SC 01
ST 02
OBC 11
Total 48

Ex-Servicemen: 02 (टोटल पोस्ट में शामिल)

Eligibility Criteria (पात्रता)

1. शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है।

2. Driving License और Experience

  • LMV और HMV दोनों का Valid Driving License होना चाहिए
  • गाड़ी के छोटे-मोटे मैकेनिज्म की जानकारी होनी चाहिए
  • कम से कम 3 साल का ड्राइविंग अनुभव अनिवार्य है

3. Age Limit (19.01.2026 के अनुसार)

  • न्यूनतम उम्र: 18 साल
  • अधिकतम उम्र: 27 साल

Age Relaxation: SC / ST को 5 साल, OBC को 3 साल और सरकारी कर्मचारियों को 40 साल तक छूट मिलेगी।

Selection Process (चयन प्रक्रिया)

Stage – I : Written Test (80 Marks)

इसमें GK, बेसिक मैथ, रीजनिंग, ट्रैफिक नियम और मोटर मैकेनिज्म से सवाल पूछे जाएंगे।

Stage – II : Driving / Practical Test (20 Marks)

इसमें आपकी ड्राइविंग स्किल और गाड़ी के पार्ट्स की नॉलेज चेक की जाएगी।

Final Merit List दोनों स्टेज के नंबर मिलाकर बनेगी।

Application Fee (आवेदन शुल्क)

  • SC / ST / महिला उम्मीदवार: ₹0
  • General / OBC / EWS (Male): ₹100

फीस पोस्ट ऑफिस में E-Payment Challan के जरिए जमा करनी होगी।

  • Biller Name: Senior Manager, MMS Ahmedabad
  • National E-Biller ID: 1000099011

How to Apply – फॉर्म कैसे भरें?

  1. Application Form (Annexure-I) डाउनलोड करें
  2. फॉर्म English Block Letters में भरें
  3. पासपोर्ट साइज फोटो चिपकाकर Self Attested करें
  4. सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स की Self Attested कॉपी लगाएं
  5. ₹100 की Original Fee Receipt जरूर लगाएं
  6. लिफाफे के ऊपर सही पोस्ट का नाम लिखें
  7. Speed Post या Registered Post से आवेदन भेजें

आवेदन भेजने का पता

The Senior Manager (Gr.A),
Mail Motor Service, GPO Compound,
Salapas Road, Mirzapur,
Ahmedabad – 380001

Important Links (महत्वपूर्ण लिंक)

Link Description Link
Download Application Form & Notification Official Notification PDF
Official Website indiapost.gov.in

अगर आप ड्राइविंग में एक्सपीरियंस रखते है और सरकारी नौकरी चाहते है तो India Post Gujarat Driver Recruitment 2026 आपके लिए बहुत अच्छा मौका है। फॉर्म भरते समय पूरी सावधानी रखें।

Advertisement

Also Read :- CG Vyapam Lab Assistant Recruitment 2026

India Post Gujarat Driver Recruitment 2026 में कुल कितने पद हैं?

इस भर्ती में कुल 48 पद निकाले गए हैं, जो Staff Car Driver (Ordinary Grade) के लिए हैं।

India Post Gujarat Driver भर्ती में आवेदन मोड क्या है?

इस भर्ती में आवेदन Offline Mode से करना होगा। ऑनलाइन फॉर्म नहीं भरा जाएगा।

आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?

आवेदन फॉर्म 19 जनवरी 2026 शाम 5:00 बजे तक संबंधित ऑफिस में पहुँच जाना चाहिए।

इस भर्ती के लिए न्यूनतम योग्यता क्या है?

उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है।

क्या ड्राइविंग लाइसेंस जरूरी है?

हाँ, उम्मीदवार के पास LMV और HMV दोनों का Valid Driving License होना अनिवार्य है।

ड्राइविंग अनुभव कितना चाहिए?

कम से कम 3 साल का ड्राइविंग अनुभव होना जरूरी है, साथ में Experience Certificate भी देना होगा।

आयु सीमा कितनी रखी गई है?

न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 27 साल है (19.01.2026 के अनुसार)।

क्या आयु में छूट मिलेगी?

हाँ, SC/ST को 5 साल, OBC को 3 साल और सरकारी कर्मचारियों को अधिकतम 40 साल तक छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क कितना है?

SC / ST / महिला उम्मीदवार: कोई शुल्क नहीं General / OBC / EWS (Male): ₹100/-

आवेदन शुल्क कैसे जमा करना होगा?

आवेदन शुल्क पोस्ट ऑफिस में E-Payment Challan के जरिए जमा करना होगा।

चयन प्रक्रिया कैसे होगी?

चयन दो चरणों में होगा – Written Test (80 Marks) Driving / Practical Test (20 Marks) फाइनल मेरिट लिस्ट दोनों टेस्ट के नंबर जोड़कर बनेगी।

नौकरी की पोस्टिंग कहाँ होगी?

चयन होने पर पोस्टिंग गुजरात के अलग-अलग शहरों जैसे अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, राजकोट, भावनगर, कच्छ आदि में हो सकती है।

सैलरी कितनी मिलेगी?

चयनित उम्मीदवारों को ₹19,900 से ₹63,200 (Level-2) के अनुसार वेतन मिलेगा।

आवेदन फॉर्म कहाँ भेजना है?

भरा हुआ फॉर्म Speed Post या Registered Post से Mail Motor Service, Ahmedabad के पते पर भेजना होगा।

क्या यह भर्ती परमानेंट है?

हाँ, यह Direct Recruitment है और चयन होने पर परमानेंट सरकारी नौकरी मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button